रायगढ़। होटल जानकी वाटिका में म्यूजिक वीडियो एल्बम ‘मेरी जि़न्दगी’ रिलीज हुआ। बहुमुखी प्रतिभा के धनी आँजनेय पांडेय शहर के सुप्रसिद्ध पत्रकार साकेत पांडेय व उनकी अर्द्धागिंनी श्रीमती दिव्या पांडेय कथा वाचिका के प्रतिभावान सुपुत्र हैं। यह एल्बम बेहद ही कर्णप्रिय है साथ ही खूबसूरत वादियों में फिल्मांकन किया गया है। वहीं इस एल्बम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके गीतकार व गायन, संगीत भी होनहार आँजनेय का है। वहीं रायगढ़ के ऋ षभ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में इसे रिकार्ड किया गया है। होटल जानकी वाटिका में आँजनेय के जन्मदिवस के अवसर पर उसका म्यूजिक वीडियो ‘मेरी जि़न्दगी’ लॉन्च हुआ।इसमे प्रो अम्बिका वर्मा, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपर स्टार हास्य अभिनेता तरुण बघेल, समाजसेवी और बीजेपी नेता मंजुल दीक्षित, मशहूर नृत्यांगना प्रेरणा देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी विशिष्टगणों ने युवा बहुमुखी कलाकार आँजनेय और उसके म्यूजिक वीडियो के विषय में खासी जानकारी दी। आँजनेय नें अपने गीत का कुछ लाइन भी गुन गुनाया जिसे सुनकर सभी अत्यंत हर्षित हुए। वहीं छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार तरुण बघेल नें आँजनेय को शुभकामनायें दी और कहा की भविष्य में वो गाये और मैं एक्ट करुँ… बहुत ही मीठा गीत है। आशीष देते हुए कहा कि जो भी सहयोग मुझसे चाहिए एक कलाकार के नाते मैं करूँगा। इसी तरह प्रो अम्बिका वर्मा नें कहा की नृत्य के बाद अब ये प्रतिभा भी आँजनेय की काबिले तारीफ हैँ। बहुत ही शानदार एल्बम है। वहीं आँजनेय की माता दिव्या पाण्डेय जो कथा वाचिका है नें भी अपने सुपुत्र को आशीर्वाद दिया और कहा की भाग्यवादी मत बनो कर्मवीर बनो। पूरे समय आँजनेय का मेरी जि़ंदगी गीत चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार साकेत पाण्डेय नें किया।वहीं युवा उभरता कलाकार आँजनेय पांडेय को शहरवासियों से उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ मिल रही है।



