NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
रायगढ़

महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धोए पैर

lochan Gupta
Last updated: February 17, 2026 12:07 am
By lochan Gupta February 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में महाशिवरात्रि के दिन 272 धर्मांतरित लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। इसके लिए विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना हुई। शुद्धिकरण संस्कार कर उनके चरण पखारकर दोबारा सनातन परंपरा में शामिल किया गया।
दरअसल, खरसिया ब्लॉक स्थित बाबा सिद्धेश्वर महादेव की पवित्र भूमि बरगढ़ धाम में हिंदू महासंगम कार्यक्रम दोपहर करीब 1 बजे आयोजित हुआ। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की गई। यह आयोजन धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ प्रांत, कल्चुरी कलार महासंघ, सेवा न्याय उत्थान और दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ।
अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने खुद चरण पखारकर सभी लोगों को दोबारा सनातन परंपरा में सम्मिलित कराया। बताया गया कि इनमें रायगढ़ के साथ अन्य जिलों के जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोग भी शामिल थे।

घर वापसी अभियान रहेगा जारी

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कुमार दिलीप सिंह जूदेव की तरफ से शुरू किया गया घर वापसी अभियान लगातार जारी रहेगा। यह केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और आस्था से पुन: जुडऩे का संकल्प है। उन्होंने बताया कि करीब 30 साल पहले शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 18 हजार लोगों की घर वापसी कराई जा चुकी है।

संतों का मिला मार्गदर्शन

इस कार्यक्रम में मातंगीधाम के प्रेमा साईं महाराज ने भी आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि हमें सनातन के शाश्वत सिद्धांतों को साहसपूर्वक अपनाने और सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देती है। इस दौरान विजय शंकर पटनायक, राजकुमार चंद्रा, भोजराम देवांगन, प्रहलाद रजक, स्वाती गोयल शर्मा, अंजू गवेल, विजय जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दुष्कर्म का आरोपी पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति ने विधायक ओपी से की मुलाकात

पीएम जनमन योजना ने बदली जिंदगी की तस्वीर, सुदूर ग्राम कुर्रा के रतिराम को मिला सपनों का आशियाना

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

रेंजागला शौर्य दिवस के अवसर में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
Next Article नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?