NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
रायगढ़

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

पंचाक्षरी मंत्रों से गंूजायमान हुआ अंचल के शिवालय, शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक सहित भंडारे का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 12:25 am
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। शहर सहित अंचल में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इसके लिए व्यापक स्तर पर शिव मंदिरों में तैयारियां भी की गई थी। पूरे दिन मंदिरों में ऊं नम: शिवाय की गूंज सुनाई देती रही। साथ ही पूजा-अर्चना, अभिषेक आदि के साथ शिव भक्त सुबह से ही देर रात तक मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए आते रहे। साथ ही कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण धाम में अंचल सहित दीगर प्रांत से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे, जो पूजा-पाठ के बाद महाभंडारे का आनंद उठाया।
उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार को सुबह से ही शहर सहित अंचल में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ऐसे में सुबह से ही लोग हाथों में जल और फूल माला लेकर शिवालय पहुंचे थे, इससे कई जगह तो भोले नाथ के दर्शन के लिए भक्त कतारबद्ध नजर आए। वहीं शहर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में सुबह से देर रात तक अखंड रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे हुए थे। इसी तरह शहर के निकले महादेव मंदिर, सत्तीगुढ़ी चौक स्थित भरत कुप शिव मंदिर, कैलाशपति धाम, सिद्धेश्वर मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में अभिषेक व पूजन-अर्चना का आयोजन पूरे दिन चलता रहा। साथ ही सभी जगह भगवान शिव का श्रृंगार भी किया गया था। जहां भगवान शिव को जल, दूध, दही, गन्ना रस, गंगाजल आदि से अभिषेक के साथ बेलपत्र, धतूरा, फूल आदि भी चढ़ाया गया। साथ ही जिले के प्रमुख मंदिरों पर पूरे समय श्रद्धा व भक्ति का सैलाब देखने को मिला। इससे देर रात तक भजन- कीर्तन का भी आयोजन होता रहा। वहीं कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण धाम में रात से ही लोग पहुंचने लगे थे, इससे अधिक भीड़ होने के बाद सभी भक्तों को व्यवस्थित तरीके से दर्जन कराने के लिए वेरिकेट्स लगाया गया था, ताकि किसी को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, वहीं पुलिस की भी चौक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।

महाशिवरात्री का महत्व

हिंदू धर्म में हर माह शिवरात्रि पर्व मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन माह का महाशिवरात्रि का खास महत्व होता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि की रात ही भगवान शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभाव वाले ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इसके बाद से हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। शहर से लगे कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण धाम में धूमधाम से महाशिव रात्रि पर्व मनाया गया है। यहां हर साल अंचल सहित दिगर प्रांतों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इस बार भी एक दिन पहले से ही दूर-दराज के भक्त अपनी मान्यता को लेकर पहुंचे हुए थे। साथ ही मंदिर कमेटी द्वारा महाभंडारा का भी आयोजन किया था। साथ ही रविवार को सुबह तीन बजे से ही भक्तों का रेला शुरू गया था जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान पूजा-अर्चना करने के बाद भक्तों ने भंडारा का भी आनंद उठाया। इस दौरान यहां मेला जैसा माहौल बना हुआ था, जिसको देखते हुए पुलिस की भी चौक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।

शिवजी की निकली बारात

महाशिवरात्री पर्व पर शहर में भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई थी। जिसमें डीजे के साथ-साथ तरह के वाद्ययंत्र मंगाया गया था। इस दौरान सत्तीगुढ़ी चौक स्थित भरतकुप स्थित शिव मंदिर के पुजारी कमल शर्मा ने बताया कि भुत-पिचास के साथ भगवान भोलेनाथ को बग्गी में सवार होकर बारात निकाली गई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए कोसमनारा स्थित बाबा धाम पहुंची, जहां भोलेनाथ की शादी कराई गई, इसके साथ ही शहर के गौरी शंकर मंदिर से भी एक बारात निकाली गई थी, जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची, इस दौरान भगवान भोलेनाथ की बारात में भूत-पिचाज के साथ-साथ करतब भी दिखाते नजर आए, साथ ही भोलेनाथ की बारात की शहरभर में आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। जिसमें भोलेनाथ के बारात में शामिल होने के लिए शहर के महिला-पुरुष व बच्चे पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए थे।

You Might Also Like

राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ां ओलंपिक में हिस्सा लेंगे जिले के 32 खिलाड़ी

मांग एवं शिकायत से संबंधित आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे आवेदक

हाई स्कूल पंचपारा में आंग्ल भाषा प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रारंभ

कुड़ेकेला धान मंडी में हाथी का आतंक, 30 हजार क्विंटल धान पर मंडराया खतरा

नैनो डीएपी से किसानों को प्रति एकड़ 75 रूपए का फायदा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये
Next Article जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत

खबरें और भी है....

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?