रायगढ़। सप्ताहभर पहले एक वृद्ध महिला गाय चाराने के दौरान जिंदल के गर्म रखड़ में अचानक घुस गई, जिससे गंभीर रूप से झुलसने के कारण उपचार के दौरान के मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगाढकेल निवासी झूलामति राठिया पति कन्हाई राम राठिया (60 वर्ष) विगत 9 फरवरी की सुबह करीब 7-8 बजे गाय चराने के लिए गई थी, इस दौरान उसकी गाय चरते हुए जिंदल के राखड़ डंपिंग यार्ड की तरफ चली गई, इससे वृद्ध महिला ने उसे भगाने के लिए वहां पर गर्म राख पड़ा हुआ था, जिसमें अचानक उसक पैर घुसने लगा और जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक कमर से नीचे तक घुस गई और झुलसने लगी, इससे उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन गर्म राख होने के कारण उसमें कोई घुस नहीं रहा था। ऐसे में परिजनों के आने पर किसी तरह महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था, तब तक महिला के सीने तक डूब गई, ऐसे में उसे बाहर निकाला गया तो पैर से लेकर सीना तक गंभीर रूप से झुलस चुका था, इससे आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सप्ताहभर उपचार के बाद शनिवार शाम को मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों प्लांटों से निकलने वाले राखड़ कहीं भी डंप कर दिया जाता है, ऐसे में इन दिनों भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में जिंदल के राखड़ डंपिंग यार्ड में लगातार राखड़ को डाला जा रहा है, जिससे आसपास के खेतो को तो नुकसान होता ही है, साथ ही कभी मवेशी तो कभी उसके पालक भी इसके चपेट में आ जाते है।
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत



