रायगढ़. चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाशने के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो बाइक भी जब्त कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्लांट कर्मी हरिशचंद्रा (26 वर्ष) निवासी ग्राम अरसिया थाना जैजेपुर जिला सक्ती, वर्तमान निवासी बोईरदादर रायगढ़ ने 10 फरवरी को कोतवाली थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह अग्रोहा स्टील पावर चिराईपानी में काम करता है, इससे 8 फरवरी उसने अपनी बाइक से प्लांट जाने के लिए निकला था जो दोपहर करीब 1.30 बजे उर्दना पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर प्लांट बस से ड्यूटी पर चला गया। रात्रि लगभग 10.30 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी, जिससे काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जिससे 8 फरवरी को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। इससे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ऐसे में जांच के दौरान 15 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि मंगलूडिपा निवासी संदीप खत्री एक चोरी की बाइक रखा है, जिसे बेचने ग्राहक तलाश रहा है। इससे पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपने साथी सुरेश यादव निवासी उर्दना के साथ मिलकर 8 फरवरी को उक्त बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इससे पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक जब्त करदोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये
दोनों आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल जप्त



