खरसिया। खरसिया के ग्राम बाम्हनपाली में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा और मानस यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सार्वजनिक सहयोग से किया जा रहा है। संपूर्ण क्षेत्र श्रद्धा भक्ति के रस में सराबोर है। छाया विधायक खरसिया ने आज भागवत कथा में पहुँच कर कथा श्रवण किया और कथा व्यास आचार्य श्री उमा मिश्र और सूरज मिश्र का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की खुशहाली सुख समृद्धि की श्री उमाकांत मिश्र एवं सूरज मिश्र (बरपाली) द्वारा 11 से 15 फरवरी तक आयोजित शिव महापुराण मानस यज्ञ कथा में विद्येश्वर संहिता रुद्र संहिता, शतरुद्र संहिता कोटि रूद्र संहिता, उमा संहिता कैलाश संहिता, शिव पार्वती विवाह, वायवीय संहिता, की कथा कही गई। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि हम आप सभी पर भगवान शिव की कृपा सदा बनी रहे। श्री शिवमहापुराण कथाश्रवण से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। भगवान भोलेनाथ भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं और कहा भी जाता है कि एक लोटा जल सभी समस्याओं का हल कथा व्यास पीठ पर विराजित श्रद्धेय श्री की कथा वाचन शैली अत्यंत सुंदर सुंमधुर भावपूर्ण है जिससे श्रोता भक्तगण भगवान भोलेनाथ की भक्ति रस में डूब जाते हैं। इनकी कथा जहाँ भी होती है मैं अवश्य कथा श्रवण के लिए पहुंचता हूँ और इनका आशीर्वाद प्राप्त करता हूँ। आज कथा श्रवण में महेश साहू के साथ कैलाश शर्मा, मनोज राठौर, मोहन गबेल, रिंकू महंत, नीतीश बरेठ उपस्थित रहे कथा व्यास से आशीर्वाद ले कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।



