NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कांग्रेस ने उठाई मांग, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कांग्रेस ने उठाई मांग, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कांग्रेस ने उठाई मांग, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आरोप- नाम विलोपित करवाने भाजपा कार्यकर्ता कर रहे फार्म 07 का दुरुपयोग

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:31 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला कांग्रेस भवन में आज अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं.श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर या किया। तत्पश्चात विशेष चुनाव पुनरीक्षण प्रक्रिया में फार्म 07 द्वारा नाम विलोपन के संभावित दुरुपयोग के रोकथाम बाबत जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन कार्यालय जाकर निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया ,ैप्त् प्रक्रिया में फार्म-07 के संभावित दुरूपयोग की निगरानी एवं रोकथाम बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए ज्ञापन ने कांग्रेस ने बताया कि वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत सुनवाई एवं सत्यापन का कार्य आगामी 14 फरवरी तक निर्धारित है। इस दौरान प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी द्वारा फार्म-07 (मतदाता नाम विलोपन हेतु) के दुरूपयोग किये जाने की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ को प्राप्त हो रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं आम मतदाताओं के अधिकार पर सीधा प्रहार है।
कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में बताया कि भाजपा द्वारा सामूहिक रूप से फर्जी तरीके से फार्म-7 भरकर बी एल ओ और हमारे कार्यकर्ताओं को गुमराह कर एवं दबाव देकर मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन्हें पुन जुड़वाने का कार्य करने के निर्देश भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त हुए है।और जानबूझकर नाम कटवाने वालों पर विधिसम्वत प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जानी है।
ज्ञापन में आगे बताया कि जैसी की जानकारी प्राप्त हुई है सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा अस्तित्वहीन और दिवंगत हो चुके मतदाताओं का नाम जुड़वाने की कोशिश किये जा रही है, जिस पर कड़ी नजर रखते हुए इन पर तत्काल बीएलओ और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष निश्चित समय सीमा में कड़ी आपत्ति दर्ज कराई जानी है।
कांग्रेस ने दिए गए ज्ञापन में ये मांग की कि 2003 की उपनाम रहित मतदाता सूची होने के कारण वर्तमान की उपनाम-युक्त मतदाता सूची में मिसमैच एरर प्राप्त हो रहे है, ऐसे जारी नोटिस को तत्काल रद्द कराये जाने की मांग भी कांग्रेस पार्टी करती है।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय दीपक पांडेय व अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष विकास ठेठवार, विकास शर्मा,संदीप अग्रवाल, दीपक मंडल,नारायण घोरे,आशीष चौबे,वसीम खान, वासुदेव प्रधान,आशीष शर्मा,सुनील आनंद,कौशिक भौमिक, भरत तिवारी,अभिषेक शर्मा,शब्बीर खान,मिर्जा अहमद,कमर अली खान,दिगंबर,प्रताप सिंह,गौरव साव,पूर्णानंद शर्मा,प्रमोद देवांगन,रितेश शर्मा,दीपक भट्ट, विजय जायसवाल,सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे

You Might Also Like

कार की ठोकर से बाइक सवार मासूम की मौत, पिता गंभीर

अनियंत्रित एंबुलेंस मेडिकल स्टोर में घुसी

मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में हम पुन: विश्व गुरु बनने का वैभव पाएंगे-विजय अग्रवाल

अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम ललितपपुर में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मिला 192 मरीजों को लाभ

अनुशासित रहें, अनुशासन विभाग की नींव : संजीव शुक्ला, पीडि़तों की शिकायतों पर तुरंत करें कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नसों की समस्या पर स्वास्थ्य शिविर 16 को
Next Article कन्या शाला के स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री ओपी

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?