NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए भव्य आयोजन
रायगढ़

विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए भव्य आयोजन

खेल स्पर्धाओं से लेकर सांस्कृतिक संध्या तक विशेष बच्चों ने दिखाया आत्मविश्वास और प्रतिभा, ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा

lochan Gupta
Last updated: December 11, 2025 12:00 am
By lochan Gupta December 11, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा जिंदल आशा के विशेष बच्चों के लिए दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों की प्रतिभा को उजागर करना और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना था। पहले दिन ओपी जिंदल स्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद स्पर्धाओं में विशेष बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। विभिन्न खेलों में बच्चों की प्रतिभा और जज्बे को देखकर उपस्थितजन लगातार उनकी हौसला-अफज़ाई करते रहे। दूसरे दिन ओपी जिंदल स्कूल परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मंच पर बच्चों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, और ऑडिटोरियम देर तक तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जिंदल लेडिज क्लब की सदस्यों की भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनिंदिता बंद्योपाध्याय सहित सभी सदस्यों ने मधुर गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया।
जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विशेष बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इन बच्चों में यह विश्वास जगाए कि वे किसी से कम नहीं, बल्कि उनमें विशेष क्षमताएँ निहित हैं जिन्हें पहचान कर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की और विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए। कार्यक्रम में जिंदल आशा केंद्र के प्रशिक्षु बच्चे, उनके परिजन, जिंदल स्टील के अधिकारी-कर्मचारी और जिंदल फाउंडेशन की टीम बड़ी संख्या में उपस्थित रही। जिंदल आशा के माध्यम से फाउंडेशन लगातार विशेष बच्चों के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास और बेहतर जीवनस्तर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर समय-समय पर सराहना होती रही है।

You Might Also Like

पुसौर में जल्द खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय, वित्त मंत्री ओपी का प्रयास रंग लाया

यूनिवर्सल कंप्यूटर्स में चोरों का धावा

महतारी वंदन से महिलाएं हो रही शसक्त : मधुलता पटेल

अ.भा. अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपध्यक्ष बने सुशील रामदास

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 को रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों पर 3,515 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पलायन पर प्रहार छग के बिलाईगढ़ नपं ने पेश किया बड़ा मॉडल
Next Article एनटीपीसी लारा में अग्नि दुर्घटना से सुरक्षा पर मोक्क ड्रिल का आयोजन

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?