NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली से परेशान स्वास्थ्य कर्मी, बीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > पखांजुर > आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली से परेशान स्वास्थ्य कर्मी, बीएमओ को सौंपा ज्ञापन
पखांजुर

आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली से परेशान स्वास्थ्य कर्मी, बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

फील्ड ड्यूटी प्रभावित होने की आशंका, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उठाई आवाज, आधार अटेंडेंस व्यवस्था पर स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध, समाधान की मांग

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:10 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
3 Min Read

पखांजुर। क्षेत्र में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ कोयलीबेड़ा ब्लॉक कमेटी ने आधार आधारित उपस्थिति (अटेंडेंस) प्रणाली में आ रही व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने चर्चा कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा संघ का कैलेंडर भी भेंट किया।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बी.एल. कुलदीप, मनकुराम सलाम, रतन विश्वास, मनोज नरेटी एवं ब्लॉक प्रवक्ता निबास अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा सभी विभागीय कार्यालयों में आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है, लेकिन इससे कर्मचारियों को कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ पदाधिकारियों ने उदाहरण देते हुए बताया कि जशपुर जिले में स्टाफ नर्स विभा रानी वर्मा की उपस्थिति संबंधी तकनीकी समस्या सुधारने के दौरान साइबर ठगी की घटना सामने आई, जिसमें हैकर्स ने मोबाइल एक्सेस कर उनके बैंक खाते से राशि निकाल ली। ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की आशंका से मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो रहा है। स्वास्थ्य संयोजकों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत महिला कर्मचारी प्रसव सेवाओं सहित 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तत्पर रहती हैं। ऐसे में निश्चित कार्यालयीन समय लागू होने से समय से पहले या बाद में दी जाने वाली सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त जैसे सामान्य रोगों के मरीज कभी भी उपचार के लिए पहुंचते हैं, जिससे कर्मचारियों को लगातार फील्ड में सक्रिय रहना पड़ता है।
संघ ने यह भी कहा कि फील्ड में कार्यरत आरएचओ एवं सेक्टर सुपरवाइजरों की कार्यप्रणाली कार्यालयीन कर्मचारियों से अलग होती है। विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों—जैसे कृमिमुक्ति अभियान, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम तथा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए उन्हें समय से पहले और देर रात तक क्षेत्र में भ्रमण करना पड़ता है। ऐसे में आधार आधारित उपस्थिति दर्ज करने और फील्ड कार्य को साथ-साथ निभाने में कई व्यवहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली के कारण उत्पन्न हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों और समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और कर्मचारियों को सुचारु रूप से कार्य करने में सुविधा मिल सके।

You Might Also Like

प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने हुई बैठक

बीएसएफ के सिविक एक्शन प्रोग्राम में उमड़ रहे भीड़, ग्रामीणों में दिखे उत्साह

भव्य कलश यात्रा के साथ वार्षिक मतुआ महोत्सव का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु शामिल

महिलाओं पर हो रहे उत्पीडऩ के विरोध में संयुक्त रुप से नगर में निकाली रैली

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हांकेर में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भव्य कलश यात्रा के साथ वार्षिक मतुआ महोत्सव का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु शामिल
Next Article एम्स में नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?