NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
रायगढ़

जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता

नव गुरुकुल को मिला स्थायित्व, 160 बालिकाओं को मिलेगा लाभ

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में बालिकाओं की शिक्षा, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन एवं कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के मध्य नव गुरुकुल संस्था के संचालन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल राज्य शासन की रोजगार उन्मुखी एवं कौशल विकास नीतियों को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन और उद्योग जगत के सशक्त समन्वय का परिणाम है।
समझौता कार्यक्रम कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अपर कलेक्टर अपूर्व टोप्पो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने इसे जिले के सामाजिक, शैक्षणिक एवं कौशल विकास के क्षेत्र में दूरगामी प्रभाव वाली पहल बताया। कार्यक्रम में रायगढ़ इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कमल किशोर अग्रवाल एवं सुनील कुमार पांडा, माँ काली एलायंज के डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल, शाकंभरी स्टील लिमिटेड के प्रबंधक सुधीर मिश्रा, नवदुर्गा फ्यूल्स के प्रबंधक राकेश पांडेय तथा बी.एस. स्पंज के प्रबंधक विजय अग्रवाल सहित अन्य उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के अथक प्रयासों से रायगढ़ जिला शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और यह समझौता उद्योग एवं प्रशासन के बीच मजबूत साझेदारी का उदाहरण है।
गौरतलब है कि रायगढ़ के गढ़उमरीया स्थित नव गुरुकुल परिसर में वर्तमान में लगभग 160 बालिकाओं को आवासीय सुविधा के साथ नि:शुल्क तकनीकी, व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इस समझौते के अंतर्गत संस्थान के संचालन से संबंधित बिजली, साफ-सफाई, इंटरनेट सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्ययों का वहन रायगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण व्यवस्था नियमित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकेगी। जिले के उद्योग संस्थानों द्वारा नव गुरुकुल के अभियानों को पूर्ण समर्थन देने से सैकड़ों बालिकाओं के लिए आगे बढऩे का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा।

You Might Also Like

५५ महिलाओं ने लिया नि:शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण

संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

स्वछता पखवाड़ा : एनटीपीसी ने सामूहिक श्रमदान का चलाया अभियान

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण संपन्न

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने फाईलेरिया रोधी दवा का किया सेवन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
Next Article शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?