सारंगढ़। शहर में दर्दनाक सडक़ हादसे की खबर सामने आई है। गढ़ चौक के पास एक ओवर लोड फ्लाई ऐश हाईवा ने मोटर साइकिल सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। तीसरा युवक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। मृतक की पहचान ग्राम जेवरा निवासी पवन निराला के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ओवरलोड हाईवा को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्य वाही की मांग की है ताकि इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।



