NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर में 17.18 करोड़ की लागत से होगा विकास कार्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर में 17.18 करोड़ की लागत से होगा विकास कार्य
रायगढ़

शहर में 17.18 करोड़ की लागत से होगा विकास कार्य

निगम की एमआईसी बैठक में मिली हरी झंडी, 20 एजेंडा पर हुई चर्चा

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:43 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। बुधवार की दोपहर मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें 17 करोड़ 18 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया।
दोपहर 3:00 बजे से एम आई सी की बैठक शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले एजेंडा क्रमांक 1 से लेकर 8 तक में विभिन्न जोन के सफाई कार्य हेतु प्लेसमेंट कर्मचारियों की स्वीकृति दी गई। इसी तरह बस स्टैंड से इंदिरा नगर के मध्य नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए पाइपलाइन विस्थापित करने संबंधित एक करोड़ 26 लाख के कार्यों पर चर्चा करते हुए स्वीकृत किया गया। इसके बाद चांदनी चौक से राजा महल के मध्य पाइप लाइन को विस्थापित करने के लिए एक करोड़ 8 लाख की लागत के कार्य को स्वीकृति दी गई। फिल्टर प्लांट के रिनोवेशन एवं अपग्रेडेशन कार्य जिसकी लागत 2 करोड़ 20 लाख को स्वीकृत किया गया। इसी तरह 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सपवेल निर्माण पंप इंस्टॉलेशन एवं पाइपलाइन विस्तार 5 करोड़ 27 लाख के कार्य को स्वीकृत किया गया। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय भूजल संवर्धन मिशन शहरी योजना के 10 कार्यों करीब 60 लाख की लागत को सहमति दी गई। ढ्ढ इसके बाद 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एक करोड़ 75 लाख की लागत में बिजली उत्पादन करने हेतु सोलर पैनल लगाने के कार्यों को स्वीकृत किया गया। इसी तरह दो दुकानों के नामांतरण को परिषद की बैठक में रखने की सहमति बनी। कोसाबाड़ी दूध डेयरी में ऑक्सीजोन निर्माण कार्य को स्वीकृत किया गया। आर्किटेक्ट हायर करने संबंधित एजेंडा को स्वीकृति दी गई। बैठक में फूल बाजार स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। एजेंडा से संबंधित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों द्वारा किए गए प्रश्नों के जवाब कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए। बैठक में एम आई सी के सदस्य श्री अशोक यादव, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, श्री अमित शर्मा शामिल थे।

You Might Also Like

स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशी, बच्चों की आँखों में झलकी

किशोरी नवविवाहिता व नवजात की मौत

उरबा की सभा में आधे दर्जन गांव के ग्रामीण जुटे

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

सामाजिक सौहार्द की मिसाल हिंदू और जैन करते हैं 111 वर्ष से मीरा दातार की दरगाह पर पूजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएमएल-एनटीपीसी तलईपल्ली के में ‘फन फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन
Next Article ‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?