घरघोड़ा। एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना की तिलोत्तमा महिला समिति द्वारा कोशल विहार टाउनशिप में ‘फन फेस्ट 2026’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर तलईपल्ली’ रही, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं सामुदायिक भावना का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य, संयुक्ता लेडीज़ क्लब, श्रीमती पूनम जैन, अध्यक्ष, स्वयंसिद्धा लेडीज़ क्लब तथा श्रीमती कविता सक्सेना, अध्यक्ष, प्रेरणा लेडीज़ क्लब द्वारा किया गया। आयोजन में श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनएमएल तलईपल्ली एवं श्री सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी लारा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्ष, तिलोत्तमा महिला समिति ने किया। मेले में विभिन्न फूड स्टॉल, मनोरंजक खेल एवं स्थानीय कारीगरों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक करमा नृत्य से हुई, जिसके बाद खैरागढ़ से आए कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। श्री अखिलेश सिंह ने महिला समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे छत्तीसगढ़ की जीवंत संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन हुआ।
एनएमएल-एनटीपीसी तलईपल्ली के में ‘फन फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन



