NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार
रायगढ़

शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार

पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ बाजारों से कर चुका 25 बाइक की चोरी

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:40 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
3 Min Read
  • संगठित गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में खपाई जाती थीं बाइकें

    गिरोह के 7 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार, 25 बाइक, लैपटॉप और प्रिंटर जब्त

रायगढ़। संगठित वाहन चोर गिरोह के मुख्य आरोपी और शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत (27 वर्ष), पिता गनपत दास महंत, निवासी सांगीतराई डीपापारा जूटमिल को साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस ने 9 फरवरी की शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
आरोपी पूर्व में भी बाइक चोरी प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका था तथा जेल से छूटने के बाद साइबर थाना एवं पूंजीपथरा पुलिस उसकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखे हुए थे। 9 फरवरी को आरोपी को पुन: पूंजीपथरा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया, जिस पर संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को थाना पूंजीपथरा में धारा 303(2) एवं 112(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विदित हो कि 1 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। गिरोह द्वारा बाइक चोरी कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बिक्री किए जाने का खुलासा हुआ था। कार्रवाई में गिरोह के मुख्य आरोपी मुकेश चौहान सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप तथा एक कलर प्रिंटर जब्त किया गया था।
जांच में सामने आया था कि गिरोह चोरी की बाइक को खपाने के लिए सुनियोजित तंत्र का उपयोग करता था। थाना पूंजीपथरा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा दो चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए मुकेश प्रधान से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाइक ऑटो डीलर नेटवर्क के माध्यम से बेची जाती थीं। लैलूंगा के ऑटो डीलर से जुड़े व्यक्तियों और पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटरों की मदद से लोक सेवा केंद्र के जरिए वाहनों के फर्जी पंजीयन एवं आरसी तैयार किए जाते थे। आरोपी अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर से वास्तविक मालिक की जानकारी निकालकर ऑनलाइन पीबीसी कार्ड मंगवाता, उसमें कंप्यूटर से हेरफेर कर फर्जी आरसी तैयार करता और ट्रांसफर कार्ड पर कूटरचित हस्ताक्षर कर डीलरों व आम खरीदारों को भ्रमित किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, प्रिंटर एवं पीबीसी कार्ड जब्त किए हैं।
बरामद तीन बाइक थाना पूंजीपथरा के अपराध पाई गई हैं। आरोपियों द्वारा संगठित रूप से अपराध किए जाने पर प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धारा 317(2) एवं 336(3) बीएनएस जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

You Might Also Like

17 लाख की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

कार पलटने से ज्वेलर्स की मौत

संयोगिता जूदेव बनीं राष्ट्रीय प्रांतीय प्रवास समिति की लोकसभा प्रभारी

भोजन की तलाश में गांव पहुंचा हाथी ने मंदिर के गेट को तोड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल में हो रही सिलसिलेवार चोरी का खुलासा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध शराब पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही
Next Article जर्जर भवन में चल रहा कृषि विभाग

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?