NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिलाध्यक्ष ताराचंद के भाई की निकली बारात को ट्रेलर ने ठोंका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जिलाध्यक्ष ताराचंद के भाई की निकली बारात को ट्रेलर ने ठोंका
सारंगढ़

जिलाध्यक्ष ताराचंद के भाई की निकली बारात को ट्रेलर ने ठोंका

बिर्रा थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक हादसा

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:01 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के छोटे भाई की शादी समारोह में निकली बारात कौन जानता था कि – शादी की खुशियां मातम में बदल जायेगी। बारात के दौरान सडक़ किनारे खड़ी एक ट्रेलर का ड्राइवर अचानक ट्रेलर को स्टार्ट कर देगा और वह सीधे बारातियों के बीच जा घुसेगी। इस भीषण हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए, जबकि 4 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, ट्रेलर सडक़ किनारे खड़ा था और बाराती वहीं आसपास नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर चालक ने अचानक वाहन स्टार्ट कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वाहन की चपेट में आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया है जिससे साफ देखा जा सकता कि लापरवाही ने कैसे खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। बिर्रा थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है, वहीं पीडि़त परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

You Might Also Like

सबरिया डेरा में कच्ची शराब व महुआ पास का जखीरा जप्त

स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

कां. में ही कार्य करेंगे प्रवेश दुबे बैज का निर्देश

खजरी में शिक्षा प्रोत्साहन एवं कैरियर मार्गदर्शन संपन्न, विद्वतजनों ने दिया प्रेरक उद्बोधन

प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने डायरिया नियंत्रण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएमएचओ डॉ निराला ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण
Next Article पारंपरिक वेशभूषा में भाजपायों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?