NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: योग मानवता के लिए भारत का आध्यात्मिक उपहार है – राठिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > योग मानवता के लिए भारत का आध्यात्मिक उपहार है – राठिया
सारंगढ़

योग मानवता के लिए भारत का आध्यात्मिक उपहार है – राठिया

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2025 12:00 am
By lochan Gupta June 22, 2025
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन पर कृषि उपज मंडी परिसर पर सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य पर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे के द्वारा करो योग रहो निरोग के तर्ज पर मंडी परिसर में योग किया गया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल पूर्व जिपं अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, जिला कलेक्टर डॉ संजय कनौजे, एसपी आंजनेय वैष्णव, जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एफ आर निराला,समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, जिला खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा, अनुराग नंद, सीएमओ राजेश पांडे, सीईओ राधेश्याम नायक के साथ ही साथ सैकड़ो अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा योग दिवस पर योग किया गया। योग शिक्षक के रूप में शिक्षिका ममता साहू के द्वारा सभी को योग करवाया गया। योगस्थल मंडी परिसर में लगभग हजारों के अनुपात में लोग योग कर रहे थे। योग के दौरान योग टी – शर्ट पहनकर योग किया जा रहा था। भीगी हुई मूंग चना और चाय की भी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई थी।
मुख्य अतिथि सांसद राठिया ने कहा कि – योग जो वैदिक ऋचाओं और पतंजलि के सूत्रों में अंकित एक साधना रहा है। आज विश्व भर में मानवता को आध्यात्मिक और शारीरिक उन्नति का पर्याय बन चुका है। 2014 भारत के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। यह न केवल एक कूटनीति के सफलता थी बल्कि सांस्कृतिक पुनरुत्थान का भी उदघोष था। आज भारत से लेकर ब्राजील, जापान, ऑस्ट्रेलिया तक योग के प्रति जो उत्साह दिखाई देता है वह इस बात का प्रमाण है कि – यह केवल एक स्वास्थ्य पद्धति नहीं, बल्कि मानवता के लिए भारत का आध्यात्मिक उपहार है। जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि – 2014 के बाद भारत सरकार विशेष कर आयुष मंत्रालय ने जो कदम उठाए उन्होंने योग को न केवल वैश्विक मंच पर स्थापित किया, बल्कि उसे भारत के गांव-गांव तक भी पहुंचा।आयुष मंत्रालय की स्थापना स्वयं एक सांकेतिक क्रांति थी। जिसने आयुर्वेद, योग, यूनानी सिद्ध और होम्योपैथी को संगठित रूप से नीतियों के केंद्र में ला दिया। योग के जरिए ही स्वस्थ जीवन की कल्पना की जा सकती है इससे स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन की प्राप्ति होती है।
कृषि उपज मंडी परिसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के संचालक और व्यवस्थापक जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि – योग किसी धर्म से बंधा नहीं है। योग ग्रंथों के बंधन से मुक्त है। योग का अर्थ ही है जोडऩा। योग सबको बांधे रखता है। योग कोई व्रत नहीं है, ना कोई प्रार्थना है। योग जीवन शैली है। जब मन भटके, तन थके और आत्मा में ठहराव न हो तब योग ही कहता है कि – खुद के भीतर झांको।तुम्हारा शरीर ही असली मंदिर है। यही तीर्थ है। योग को अपनाकर इंसान धर्म के साथ खुद से जुड़ता है। योग को मजहब से जोडऩा ठीक नहीं है। योग जीवन जीने की कला है। यह जिंदगी को खूबसूरत बनाता है। यह सब का है सबको योग से जुडऩा चाहिए। योग है तो जीवन है और अब योग ही जीवन का आधार है।

You Might Also Like

कटंगपाली में जहरीली राख डम्प से जीवन अस्त व्यस्त

कलेक्टर धर्मेश साहू ने गोडिहारी में मिली मूर्ति के संबंध में पुरातत्व विभाग को लिखा पत्र

सहा. आयुक्त बद्रीश ने कन्या छात्रावास किया निरीक्षण

जांजगीर लोकसभा व्यय प्रेक्षक पवन कुमार ने सारंगढ़ में की बैठक

खर्री बड़े में प्रधानमंत्री नल जल योजना का बुरा हाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को आएंगे छत्तीसगढ़
Next Article बाईपास में यात्रियों को उतारने वाले बसों पर लगा 6 हजार का जुर्माना

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?