NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुरुनाम सिंह को सौंपी गई घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गुरुनाम सिंह को सौंपी गई घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
रायगढ़

गुरुनाम सिंह को सौंपी गई घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

संगठन के भीतर खुशी की लहर

lochan Gupta
Last updated: February 11, 2026 12:15 am
By lochan Gupta February 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला रायगढ़ द्वारा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की सूची जारी की गई है, जिसमें घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गुरुनाम सिंह को सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद घरघोड़ा संगठन के भीतर भी खुशी है ।
गुरुनाम सिंह लंबे समय से घरघोड़ा भाजपा संगठन के सक्रिय और समर्पित सदस्य रहे हैं। जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है और वे वर्षों से पार्टी की गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पार्टी के भीतर उनकी पहचान एक कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता के रूप में रही है, जिन्होंने हर चुनाव और संगठनात्मक अभियान में बढ़-चढक़र जिम्मेदारियां निभाई हैं।
राजनीतिक गलियारों में गुरुनाम सिंह को रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया का करीबी भी माना जाता है। बताया जाता है कि वे लंबे समय से सांसद राधेश्याम राठिया के साथ राजनीति में सक्रिय रहे हैं और संगठन से लेकर जनसंपर्क तक कई मोर्चों पर उनके साथ काम करते आए हैं। ऐसे में उनकी नियुक्ति को सिर्फ एक औपचारिक बदलाव नहीं, बल्कि संगठनात्मक रणनीति के तहत महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
गुरुनाम सिंह इससे पहले भी संगठन में कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं और उन्हें संगठन चलाने का अच्छा अनुभव है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में घरघोड़ा क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की गतिविधियों को नई धार मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।
नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद घरघोड़ा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। सूची जारी होने के बाद रायगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने गुरुनाम सिंह को बधाई दी और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।
वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में इस नियुक्ति का असर स्थानीय राजनीति और संगठनात्मक समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष के रूप में गुरुनाम सिंह की नियुक्ति भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की रणनीतिक चाल मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में संगठन की पकड़ मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार होने का संदेश दिया गया है।

You Might Also Like

तालाब में चहलकदमी करते नजर आया 48 हथियों का दल

तमनार हिंसा : अब तक पांच गिरफ्तार

अंचल के देवी मंदिरों में हुई माता कुष्मांडा देवी की अराधना

पूर्व निगम सभापति अशरफ खान का इंतकाल

नहीं रहीं सत्यवती वर्मा, आज होगी अंत्येष्टि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर में 48 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
Next Article फाइलेरिया के विरुद्ध रायगढ़ की मुहिम: जनपद अध्यक्ष और सरपंच की उपस्थिति में एमडीए अभियान का शुभारंभ

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?