NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीडब्लूडी में 13 नए प्रोजेक्ट के लिए 299 करोड़ मंजूर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पीडब्लूडी में 13 नए प्रोजेक्ट के लिए 299 करोड़ मंजूर
रायपुर

पीडब्लूडी में 13 नए प्रोजेक्ट के लिए 299 करोड़ मंजूर

डिप्टी सीएम ने गुणवत्ता को लेकर दी सख्त हिदायत

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 12:01 am
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सडक़ों और पुलों के निर्माण को तेज करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बड़े फैसले लिए हैं। विभाग ने 13 निर्माण कार्यों के लिए करीब 299 करोड़ रुपए की निविदा मंजूर की है, वहीं 7 जिलों की 10 सडक़ों के लिए 116 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी दी गई है। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद इसके आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को साफ निर्देश दिए हैं कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
निर्माण कार्यों की निगरानी अब सीधे क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय और प्रमुख अभियंता कार्यालय करेंगे, ताकि काम पारदर्शी और बेहतर गुणवत्ता का हो। विभाग का कहना है कि इन सडक़ों, पुलों और भवन निर्माण से प्रदेश का सडक़ नेटवर्क मजबूत होगा, लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी। आम नागरिक भी निर्माण कार्यों की जानकारी ले सकेंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
इन कार्यों को मिली मंजूरी
रायपुर जिल के फरफौदा-गुखेरा मार्ग (5.5 किमी) चौड़ीकरण और पुल-पुलिया सहित- 11.04 करोड़ चंदखुरी-जावा-मोंहदी मार्ग (5.5 किमी) निर्माण- 13.34 करोड़
बलौदाबाजार-भाटापारा में हथबंद-सिमगा मार्ग पर रिंगनी ओवरब्रिज- 40.72 करोड़ ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक 2.84 किमी टू-लेन सीसी सडक़- 25.98 करोड़
नारायणपुर के पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग में सीसी सडक़ व पुलिया मजबूतीकरण- 28.02 करोड़ और 26 करोड़
नवा रायपुर में लोकभवन, मुख्यमंत्री और मंत्री निवास सहित शेष निर्माण के साथ विद्युतीकरण- 71.23 करोड़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय भवन- 36.30 करोड़
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- बनास नदी पर उच्च स्तरीय पुल- 10.18 करोड़
जशपुर-घेरड़ेवा नाला पर पुल- 7.27 करोड़
बलरामपुर-रामानुजगंज- महान नदी पर पुल- 9.88 करोड़
धमतरी- राज्य मार्ग-23 के 20 किमी मजबूतीकरण- 11.82 करोड़
महासमुंद- पलसापी नाला पर पुल- 6.96 करोड़
7 जिलों की 10 सडक़ों को 116 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
धमतरी: दुधावा-मुरूमसिल्ली-बनरौद मार्ग- 21.79 करोड़, नगरी-दुधावा-बासीन मार्ग- 19.40 करोड़; पचपेड़ी-तर्रागोंदी-सेमरा (बी) मार्ग- 15.34 करोड़
राजनांदगांव- गैंदाटोला-छुरिया-खोभा मार्ग- 6.96 करोड़
कोंडागांव- कोंडागांव-अमरावती-एरला माग- 7.15 करोड़
कांकेर- निब्रा नदी पर पुल- 6.12 करोड़
बिलासपुर- केनसरी-मुकुंदपुर मार्ग- 19.05 करोड़
जशपुर- खाडुंग नदी पर पुल- 4.80 करोड़
कांकेर- दूध नदी पर पुल- 6.53 करोड़
बलरामपुर-रामानुजगंज- राजपुर-अमेरा मार्ग- 9.30 करोड़

You Might Also Like

राजधानी के मास्टर प्लान में बड़ा फर्जीवाड़ा

बीए-एलएलबी की परीक्षा में बांटे गलत प्रश्न-पत्र

लुत्ती बांध के टूटने पर बिफरे सीएम साय

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बुटलूराम के कार्यों को सराहा

विनोद कुमार शुक्ल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान- सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन
Next Article टायर-फैक्ट्री में भीषण आग, ऑयल-केमिकल से फैली, भारी मशक्कत के बाद पाया काबू

खबरें और भी है....

भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर-अमित शाह
गर्भवती पत्नी की पीट पीटकर हत्या
साय कैबिनेट की बैठक 11 को
जिला पंचायत सभापति ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
कुड़ेकेला धान मंडी में हाथी का आतंक, 30 हजार क्विंटल धान पर मंडराया खतरा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?