NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीजी रेरा में 14 बैंक फाइनल पैनल में शामिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीजी रेरा में 14 बैंक फाइनल पैनल में शामिल
रायपुर

सीजी रेरा में 14 बैंक फाइनल पैनल में शामिल

इन्हीं में खुलेंगे रेरा प्रोजेक्ट के अलग खाते

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 12:00 am
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने राज्य के रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण ने 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट में शामिल किया है। अब रेरा के तहत पंजीकृत रियल एस्टेट परियोजनाओं के अलग खाते इन्हीं बैंकों में संचालित किए जाएंगे। रेरा अधिनियम के प्रभावी पालन के लिए सीजी रेरा ने 3 अप्रैल 2025 को 17 बैंकों को प्रोविजनल पैनल में रखा था। सभी जरूरी शर्तें और प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद अब 14 बैंकों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है। क्यों लिया गया फैसला इस पहल का उद्देश्य रेरा प्रोजेक्ट्स के पैसों के इस्तेमाल में पारदर्शिता लाना और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है। इससे परियोजनाओं के फंड का सही उपयोग होगा और घर खरीदारों के हितों की बेहतर सुरक्षा हो सकेगी।
सीजी रेरा के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने कहा कि प्राधिकरण की प्राथमिकता रेरा प्रोजेक्ट्स में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है। फाइनल पैनल बनने से प्रोजेक्ट खातों की निगरानी मजबूत होगी, घर खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा और रियल एस्टेट सेक्टर अधिक व्यवस्थित व विश्वसनीय बनेगा। सीजी रेरा ने कहा है कि राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए ऐसी पहलें आगे भी जारी रहेंगी। ये बैंक हुए शामिल फाइनल पैनल में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, कर्नाटक बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक शामिल हैं।

You Might Also Like

वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास सीएम साय के सलाहकार नियुक्त

हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन

भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू

जापान और दक्षिण कोरिया के सफल विदेश दौरे से वापस लौटे सीएम साय

प्रदेश में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने 28 ठिकानों पर मारा छापा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मरीजों के लिए एक नयी जि़ंदगी का सहारा बन रहा आर एल हॉस्पिटल
Next Article सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?