NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने दिनेश देवांगन, राकेश पुरी सचिव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने दिनेश देवांगन, राकेश पुरी सचिव
रायपुर

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने दिनेश देवांगन, राकेश पुरी सचिव

lochan Gupta
Last updated: May 17, 2026 11:15 pm
By lochan Gupta May 17, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में दिनेश कुमार देवांगन ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं राकेश पुरी सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है। बता दें कि चुनाव परिणाम देर रात तक चली मतगणना के बाद घोषित किए गए।
मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे स्ट्रांग रूम की सील खोलने के साथ शुरू हुई। निर्वाचन टीम और प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियां खोली गईं। कुल 2337 मतपत्र प्राप्त हुए। स्क्रीनिंग और प्रोजेक्टर के माध्यम से वोट दिखाने की प्रक्रिया के कारण मतगणना की रफ्तार धीमी रही। पहला परिणाम रात 11:24 बजे घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर योगीराज वर्मा को 851 वोट, अविजित त्रिपाठी को 781 वोट, विवेक मिश्रा को 675 वोट, आकाश जसूजा को 672 वोट और आकाश सोनी को 622 वोट प्राप्त हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राम नारायण व्यास ने परिणामों की घोषणा की। घोषित परिणामों के अनुसार गुणेश निर्मलकर सह सचिव तथा नेहा राठौर सह सचिव (महिला) निर्वाचित हुई हैं। ग्रंथालय सचिव पद पर महेंद्र देवांगन और सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर योगेश साहू ने जीत दर्ज की है। महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुरंधर और अमृता दीक्षित निर्वाचित हुई हैं।
मतगणना के दौरान मौसम ने भी व्यवधान डाला। शाम के समय तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली गुल हो गई, जिससे कुछ समय के लिए मतगणना प्रभावित हुई। बाद में निर्वाचन टीम ने इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था कर मतगणना दोबारा शुरू कराई। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक कुल छह मतपेटियों में वोट डाले गए थे। पेटी नंबर 1 में 301, पेटी नंबर 2 में 271, पेटी नंबर 3 में 382, पेटी नंबर 4 में 383, पेटी नंबर 5 में 637 और पेटी नंबर 6 में 363 मत प्राप्त हुए। बता दें कि रायपुर अधिवक्ता संघ के 18 विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया गया था। मतदान 15 मई को संपन्न हुआ था, जबकि 16 मई को परिणाम घोषित किए गए। इस बार चुनावी मैदान में कुल 66 प्रत्याशी उतरे थे।

You Might Also Like

भाजपा की डबल इंजन सरकार से ही ओडिशा का विकास संभव : सीएम साय

विधानसभा में ‘विजन 2047’ पर हुई विशेष चर्चा

मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना’ का होगा शुभारम्भ

सीजीपीएससी 2025 : 238 पदों पर होगी भर्ती

डेंगू से निपटने अभी से शुरू करें कार्य- कमिश्नर क्षत्रिय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु को किया सम्मानित
Next Article मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन

खबरें और भी है....

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
ओ.पी. की विकासपरक राजनीति बनाम ‘सिंदूर पार्क’ ऑक्सीजोन
बेकाबू बाइक डवाइडर से टकराई, युवक की मौत
गीतांजलि एक्स. में डेढ़ लाख के जेवर की उठाईगिरी
डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?