रायगढ़। एक युवती ने अज्ञात कारण से अपने कमरे के म्यार में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के टीवी टावर-कृष्णानगर निवासी ट्विंकल चौहान पिता हिरन चौहान (26 वर्ष) गुुरुवार को सुबह से ही गुमशुम थी। ऐसे में जब उसके परिजन घर से बाहर गए तो उसने दोपहर करीब दो बजे अपने कमरे के म्यार में फांसी लगा ली। कुछ ही देर बाद जब उसके परिजन घर पहुंचे तो उसे आवाज लगाए, लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने उसके कमरे में गए तो वह फांसी पर लटकी थी, इससे शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे और उसे तत्काल फंदे से उतारकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर शुक्रवार को चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि किन कारणों से उसने खुदकुशी की है, इसका खुलासा नहीं हो सका है, ऐसे में अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही कारण सामने आ सकता है।
युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी



