NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तमनार पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तमनार पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह
रायगढ़

तमनार पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह

बोले- नशा अपराध की जड़, समाज की सहभागिता जरूरी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज व ‘आगाज’ संस्था के संयुक्त पहल पर ‘युवा संकल्प’ नशामुक्ति अभियान का भव्य आयोजन

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2026 12:21 am
By lochan Gupta February 6, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा कल थाना तमनार का भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत कोडकेल के स्कूल प्रांगण में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं आगाज – एक नई पहल संस्था’ द्वारा आयोजित ‘युवा संकल्प- नशे से मुक्ति की पहल, नशामुक्त समाज’ विषय पर एक सराहनीय एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान ‘युवा संकल्प’ अभियान के तहत नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों एवं युवाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के सुशांत बनर्जी, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर तथा 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कोडकेल के ग्रामवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बच्चों द्वारा अतिथियों का तिलक, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शशि मोहन सिंह द्वारा नशामुक्ति के संदेश के साथ गीत ‘नशा नाश की जड़ है भैया’ का लोकार्पण क्लैप बोर्ड के माध्यम से किया गया। इसी गीत पर मिडिल स्कूल के बच्चों द्वारा ग्रामीणों के समक्ष सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
कोटरापाली की लोककला संस्था ‘अंगना के देवना’ द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाते हुए ग्रामवासियों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने कोडकेल को नशामुक्त पंचायत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया तथा एक माह के भीतर पंचायत को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध की जड़ में नशा एक बड़ा कारण है और इसी को देखते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा शराब व अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जिलेभर में महाअभियान चलाया जा रहा है। नशा केवल शराब या गांजा जैसे पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वह आदत या प्रवृत्ति भी नशा है, जो व्यक्ति के भीतर अपराध की भावना को बढ़ावा देती है। उन्होंने युवाओं से नशे को अपने जीवन पर हावी न होने देने का आह्वान किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशामुक्त रायगढ़ की दिशा में इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कहीं भी अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं कृ रायगढ़ पुलिस हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेगी।
डीएसपी सुशांत बनर्जी ने जिले में प्रचलित विभिन्न प्रकार के नशों पर विस्तार से चर्चा करते हुए ग्रामवासियों से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर सख्त सामाजिक माहौल तैयार करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी तमनार ने कोडकेल की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि ‘जागृति नशामुक्ति समिति’ के माध्यम से महिलाएं सैकड़ों की संख्या में संगठित होकर नशे के खिलाफ आवाज उठा रही हैं, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। वक्ताओं ने कोडकेल की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा दिखाई गई जागरूकता की प्रशंसा करते हुए इस पहल को जिले के लिए अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी शशि मोहन ने ‘युवा संकल्प नशामुक्ति जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

You Might Also Like

ग्राम बरपाली शराब रेड कार्यवाही दौरान

तीन किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

बेकाबू टैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी

मेकाहारा में गेटपास के नाम पर सिक्यूरिटी गार्ड ले रहे रुपए

रायगढ़ में हेलमेट जागरूकता रैली से सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों का संदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रनभांठा में योग शिविर से 366 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Next Article ऋण स्वीकृति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-सीईओ पठारे

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?