NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’
रायगढ़

जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’

वन विभाग ने बिना नंबर प्लेट के एक दर्जन ट्रैक्टर किया जब्त

lochan Gupta
Last updated: June 29, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta June 29, 2026
Share
3 Min Read

घरघोड़ा। कुटकुट नदी से लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन के काले कारोबार पर आखिरकार वन विभाग ने ऐसा शिकंजा कसा है, जिसकी गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई दे रही है। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत जंगल के भीतर घेराबंदी कर रेत से लदे करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। कार्रवाई इतनी अचानक और सटीक थी कि रेत माफियाओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि जब्त किए गए किसी भी ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं लगी थी। यानी कानून को खुलेआम ठेंगा दिखाकर बिना पहचान वाले वाहनों से रोजाना रेत की तस्करी की जा रही थी। यह सिर्फ अवैध खनन नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को चुनौती देने जैसा मामला माना जा रहा है।
रेत माफियाओं ने वन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए जंगल के बीचों-बीच अवैध कच्चा मार्ग तैयार कर लिया था। इसी रास्ते से दिन-रात सैकड़ों घनमीटर रेत बाहर निकाली जा रही थी। प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट का यह खेल लंबे समय से जारी था, लेकिन इस बार वन विभाग की दबिश ने पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी।

माइनिंग विभाग आखिर सोता क्यों रहा?

इस बड़ी कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल खनिज (माइनिंग) विभाग की भूमिका पर खड़ा हो गया है। जिस अवैध कारोबार की भनक आम लोगों को थी, उस पर जिम्मेदार विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ी? आखिर बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर लगातार रेत ढोते रहे और कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्षेत्र में अब यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि क्या विभागीय लापरवाही ने ही रेत माफियाओं के हौसले बुलंद किए?

क्या रसूखदारों का था संरक्षण?

क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण था। कार्रवाई के बाद मामले को कमजोर करने और जब्त ट्रैक्टरों को छुड़ाने के प्रयासों की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अब सभी की निगाह इस बात पर है कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और क्या असली मास्टरमाइंड तक कानून का हाथ पहुंच पाता है।

अब होगा बड़ा खुलासा?

वन विभाग की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति हो तो रेत माफियाओं के सबसे मजबूत नेटवर्क को भी ध्वस्त किया जा सकता है। अब क्षेत्र की जनता की नजर इस बात पर है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ ट्रैक्टर जब्ती तक सीमित रहेगी या फिर अवैध उत्खनन के पूरे सिंडिकेट, उसके संचालकों और संरक्षण देने वालों तक भी जांच पहुंचेगी।

You Might Also Like

गोठान की जमीन पर शिक्षक ने किया कब्जा

ग्राहक सेवा केंद्र में अवैध टिकट बनाने युवक गिरफ्तार

मंडप के नीचे वर-वधु ने ली मतदान की शपथ

सरकार के इरादे नेक व बुलंद हैं कोई भी काम बाधित नही होगा- प्रभारी मंत्री नेताम

लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिजली-बिल के लेट पेमेंट पर नहीं लगेगा महीने का ब्याज
Next Article संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय

खबरें और भी है....

संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’
बिजली-बिल के लेट पेमेंट पर नहीं लगेगा महीने का ब्याज
डंपर ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा,मौत
दोकड़ा धाम में उमड़ा जनसैलाब, महाप्रभु के महारण स्नान का बना साक्षी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?