NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने हॉस्पिटल में ली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने हॉस्पिटल में ली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा
सारंगढ़

कलेक्टर ने हॉस्पिटल में ली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:17 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सोनोग्राफी के शुभारम्भ के बाद वापसी पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय में डायलीसिस कराने आये दो मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इसी प्रकार उन्होंने पुरुष वार्ड में मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की बातचीत की। इसके बाद कलेक्टर ने हॉस्पिटल के मीटिंग हॉल में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर के साथ बैठक की। कलेक्टर ने सामान्य चर्चा करते हुए डॉक्टर से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य में किसी प्रकार की मांग, कमी, सुझाव की जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, सिविल सर्जन दीपक जायसवाल आदि उपस्थित थे।
नि:शुल्क डायलिसिस सेवा
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत् जीवनधारा नि:शुल्क डायलिसिस सेवा का सफल संचालन किया जा रहा है। क्रोनिक किडनी के मरीजों में खून की कमी, मूत्र में रक्त आना, पैरो में सूजन आना, चेहरों में सूजन आना, थकान, उक्त रक्तचाप, अनिद्रा, भूख में कमी, त्वचा में खुजली, रात्रि में जल्दी जल्दी पेशाब आना, मासपेशियों में झनझनाहट होना, सांस लेने में तकलीफ होना, मूत्र में प्रोटिन आना, शरीर के वजन में अचानक बदलाव आना, सिर दर्द होना आदि प्रकार के लक्षण होते है। इस प्रकार के लक्षण होने पर प्रतिदिवस जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आकर जांच एवं उपचार हेतु चिकित्सकीय सलाह ले सकते है। मरीजों द्वारा ऐसे लक्षण होने पर नजर अंदाज करने पर विभिन्न प्रकार के जटिलताएँ हो सकती है एवं गुर्दे की विफलता की संभावना बढ़ जाती है जिसकी वजह से बहुत प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसमें खून की कमी, केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र का नष्ट होना, त्वचा का रंग परिवर्तित होना, रक्त में पोटेशियम का स्तर बढ़ जाना जिससे हृदय को नुकसान होता है। अनिद्रा, पेरीकार्डिटिस, पेट में अलसर होना, प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाना इस प्रकार की जटिलताएँ होती है। इसी प्रकार के मरीजों को हिमो डायलिसिस कराने की संभावना बढ़ जाती है। कोई भी मरीज जिनका डायलिसिस उच्च संस्था या किसी भी निजी संस्था में हो रही है, ऐसे मरीज जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के डायलिसिस कक्ष में अपना आधार कार्ड लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी) के तहत् जीवनधारा नि:शुल्क डायलिसिस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 6267317316, 9329205242 पर संपर्क कर सकते हैं।

You Might Also Like

लोकसभा मतगणना प्रशिक्षण में शामिल हुए कलेक्टर धर्मेश साहू

जनसमस्याओं के निराकरण करने प्रदेश की साय सरकार चला रही सुशासन तिहार

उप संचालक कृषि ने किया सहकारी समितियों का निरीक्षण

समितियों में खाद बीज भंडारित है, किसान शीघ्र करें उठाव : कलेक्टर

अग्रसेन जयंती पंचम दिवस विविध प्रतियोगिता से प्रारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किसानों के हित में बड़ा निर्णय, दो दिन के लिए बढ़ाई गई धान खरीदी- सीएम साय
Next Article जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में हुआ सोनोग्राफी कक्ष का शुभारंभ

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?