NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोल्ड-ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला से रेप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोल्ड-ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला से रेप
रायगढ़

कोल्ड-ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला से रेप

युवक ने अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाया, शादी के बाद रायगढ़ मायके में रह रही थी

lochan Gupta
Last updated: February 4, 2026 12:41 am
By lochan Gupta February 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला से रेप किया। आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय महिला की शादी साल 2024 में मध्यप्रदेश में हुई थी। शादी के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन समुचित इलाज और देखभाल के अभाव में नवजात की पांच दिन बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, इसके बाद भी महिला का इलाज ठीक से नहीं कराया गया। परेशान होकर वह 24 जनवरी 2025 को अपने मायके छाल क्षेत्र लौट आई। माता-पिता के मौत के कारण वह यहां अकेले रह रही थी। घर की मरम्मत के दौरान मिट्टी गिरवाने के काम से महिला की पहचान आजमगढ़ (उ.प्र.) के ग्राम शाहपुर निवासी चंद्रभान यादव (30) से हुई। वह धीरे-धीरे महिला के घर आने-जाने लगा। महिला ने उसे बताया था कि वह शादीशुदा है, लेकिन पारिवारिक कारणों से मायके में रह रही है। इसके बावजूद आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन दिया, जिसे महिला ने ठुकरा दिया। पीडि़ता के अनुसार, अप्रैल महीने में आरोपी उसके घर पहुंचा और बातचीत के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। तबीयत बिगडऩे और नींद आने की स्थिति में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी बना लिए और होश में आने पर उन्हें दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण महिला चुप रही।
लगातार धमकी और शोषण
शिकायत में महिला ने बताया कि, आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। आखिरकार हिम्मत जुटाकर महिला ने पूरे मामले की शिकायत छाल थाना में दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी।

You Might Also Like

यहां कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

सावन के दूसरे सोमवार में शिवमंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

हरि अनंत श्रीहरि कथा अनंता- पं शिवम विष्णु पाठक

अवैध कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गुणवत्ता विहिन नवनिर्मित सडक़ को देखकर जमकर बिफरे कलेक्टर
Next Article अब डीईओ लेंगे निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षा

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?