NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व आदिवासी दिवस की रूपरेखा तय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विश्व आदिवासी दिवस की रूपरेखा तय
रायगढ़

विश्व आदिवासी दिवस की रूपरेखा तय

धरमजयगढ़ में समाज प्रमुखों की बैठक सम्पन्न, 17 अगस्त को होगा भव्य आयोजन!

lochan Gupta
Last updated: July 29, 2025 12:05 am
By lochan Gupta July 29, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर समाज प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष यह गौरवशाली पर्व 17 अगस्त 2025, रविवार को बड़े धूमधाम, उत्साह एवं सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया जाएगा। वहीं बैठक में इस निर्णय के पीछे प्रमुख कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। दरअसल, 9 अगस्त को जहां विश्व आदिवासी दिवस परंपरागत रूप से मनाया जाता है, वहीं इस दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व भी पड़ रहा है, जिससे विशाल जनसमूह की उपस्थिति बाधित हो सकती थी। इसके अलावा 13 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धरमजयगढ़ आगमन प्रस्तावित है, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तथा 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व भी रहेगा। इन सभी आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए एकमत से 17 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि कापू और छाल तहसील क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर भिन्न-भिन्न तिथि में बड़े आयोजन होंगे, ताकि हर क्षेत्र अपनी सांस्कृतिक गरिमा के अनुसार पर्व को मना सके।
इस अवसर पर एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को प्रत्येक घर में दीप जलाकर एवं पटाखे फोडक़र आदिवासी अस्मिता का उत्सव मनाया जाए, जिससे समाज में जागरूकता, गौरव एवं एकता का संदेश घर-घर पहुंचे। साथ ही, आगामी 30 जुलाई, बुधवार को राठिया भवन, जेलपारा में अगली बैठक प्रस्तावित की गई है, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने हेतु सभी समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता अपेक्षित है।
बैठक में सम्मिलित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुखदृ व्ही. खलखो (समाज सलाहकार), डॉ. श्रीराम राठिया (समाज सलाहकार), बलराम एक्का (कार्यकारिणी अध्यक्ष), दिनेश्वर राठिया (कार्यकारिणी अध्यक्ष), जसवंत राठिया, कामदेव जलधारी, चरण सिंह राठिया, मधुसूदन कंवर, जोबाकिम तिर्की, बलिराम धीरहे, जीत सिंह मरकाम, महेंद्र सिदार (ब्लॉक अध्यक्ष) सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बस स्टैंड में लावारिश मिली एक पेटी देशी, 11 बोतल बीयर व 21 पाव अंग्रेजी शराब जब्त

अप दिशा से चलने वाली ट्रेने घंटो विलंब से पहुंची रायगढ़

कुकुर्दा सबस्टेशन की बिजली आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान

एनटीपीसी लारा ने किया स्थानीय युवाओं के लिए एक कुशल भविष्य की शुरुआत

मेकाहारा की लापरवाही से 24 घंटे बाद हो रहा पोस्टमार्टम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम ललितपुर में चिकित्सा शिविर आयोजित
Next Article धौराडांड में हुई महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?