रायगढ़. नव पदस्थ एसएसपी के आते ही जिले में अपराधों को रोकने ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। कई साल बाद सेक्स रैकेट पर लगातार दूसरे दिन दूसरी कार्रवाई की जानकारी सामने आ रही है। जहां केवड़ा बाड़ी एसबीआई बैंक के मार्ग पर स्थित एक किराए के मकान में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने दबिश दी और तीन युवतियों के साथ एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उक्त मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर व मोहल्लेवासियेां की सूचना पर भारतीय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच रोड पर स्थित एक किराए के मकान में आज देर शाम छापामार कार्रवाई की। बताया जाता है कि तीन युवतियां किराए का मकान लेकर कथित रुप से देह व्यापार का संचालन कर रही थी। पुलिस की दबिश के दौरान तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, वहीं एक युवक से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि मैके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान युवतियां व युवक इस मामले को लेकर टाल-मटोल करते नजर आ रही है, लेकिन पुलिस की पूछताछ जारी है।हालांकि इस बात की पुष्टि कोई पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि लंबे समय से वहां सेक्स रेट रैकेट का संचालित किया जाता रहा है। इससे पहले शहर के केलो बिहार कॉलोनी में देव व्यापार का खुलासा पुलिस ने किया।
नए एसएसपी के आते ही कार्रवाई
जिले में पुलिस कार्रवाई अब देखने को मिल रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के आते ही पुलिस अलर्ट मोड पर है। इससे पहले थाना क्षेत्र में सब चल था था, लेकिन कार्रवाई शून्य थी, अब सट्टा से लेकर देह व्यापार, अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई सामने आ रही है।
एसएसपी के आते ही सेक्स रैकेट का फिर खुलासा!
किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस जांच में जुटी



