NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी
रायगढ़

ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी

जनवरी माह में 59 में से 56 गुम इंसान तलाशे गए, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

lochan Gupta
Last updated: February 4, 2026 12:35 am
By lochan Gupta February 4, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर में गुम इंसानों की पतासाजी अभियान को तेज कर दिया गया है, जिसका असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। गुम नाबालिगों की खोज के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन मुस्कान रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 59 गुम इंसान दर्ज किए गए थे, पुलिस की सतत जांच और प्रयासों से माह जनवरी में 56 को ढूंढ निकालकर परिजनों से मिलाया जा चुका है।
नाबालिगों की बात करें तो जनवरी में 16 नाबालिग गुम दर्ज हुए, 14 गुम इंसान को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद किया है। जांच के दौरान जिन मामलों में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने की पुष्टि हुई, वहां आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। बीते दो दिनों में चक्रधरनगर, धरमजयगढ़, पुसौर और कोतरारोड़ पुलिस ने गुम नाबालिगों को उनके परिजनों से मिलाया है। इनमें सबसे उल्लेखनीय मामला कोतरारोड़ का रहा, जहां करीब 8 साल से लापता बालक को पुलिस टीम ने सतारा (महाराष्ट्र) से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, जिससे परिवार में फिर से खुशियां लौट आईं।
कोतरारोड़ पुलिस ने धारा 363 भादवि के अनुसार गुम इंसान के परिजनों द्वारा 5 अप्रैल 2018 को थाना कोतरारोड में बालक के गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, परिजनों ने बताया था कि उनका बड़ा लडक़ा उम्र 14 साल की दिमागी स्थिति सही नहीं है, घर से पहले भी दो बार बिना बताए चला गया था जिसे खोजबीन कर लाए थे । वही बालक 27 मार्च 2018 को दिशा मैदान जा रहा हूं कहकर घर से निकाला और फिर वापस नहीं आया जिसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अपने रिश्तेदारों में पता किया पता नहीं चला था बालक की कोतरारोड़ पुलिस बालक का काफी पतासाजी की गई बालक का पता नहीं चला था । इसी बीच पुलिस कोतरारोड पुलिस को सतारा बाल कल्याण में गुम बालक के होने का पता चला और पुलिस टीम महाराष्ट्र सतारा से गुम इंसान को वापस लाई और उनके परिजनों से मिलाया, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
नाबालिक बालिका के परिजन 13 सितंबर को थाना चक्रधरनगर में बालिका के गुम होने के रिपोर्ट दर्ज कराए थे जिस पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । गुम बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे 01 फरवरी को आरोपी खीरसागर चौहान पिता धाजाराम चौहान उम्र 27 साल निवासी थाना चक्रधरनगर के कब्जे से बरामद किया गया है । आरोपी युवक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया और कोरबा में किराया मकान लेकर रह रहा था । बालिका के कथन और मेडिकल परीक्षण उपरांत प्रकरण में धारा 87, 64(2) एम भारतीय न्याय संहिता 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
थाना धरमजयगढ़ में बीते 14 दिसंबर को नाबालिक बालिका के 11 दिसंबर को बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया । गुम बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे 30 जनवरी को बालिका को संदेह ही रोशन बसोड के पास होने की सूचना पर तत्काल पुलिस छापे मार कार्यवाही कर आरोपित रोशन बसोड़ पिता धनीराम बसोड उम्र 20 साल के कब्जे से बरामद किया गया है बालिका के कथन मेडिकल परीक्षण उपरांत प्रकरण में धारा 64(2) और 4,6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
पुसौर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र से गुम हुई नाबालिक बालिका को जिला बिलाईगढ़ सारंगढ़ के सरिया थाना क्षेत्र से बरामद किया है । बालिका 22 जनवरी को घर से स्कूल जाने की बात निकली और वापस नहीं आयी । थाना पुसौर में धारा 137(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया । बालिका के परिजन और सहेलियों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया गया, जांच क्रम में बालिका उसके परिजनों से नाराज होकर उसकी सहेली के घर चली गई थी। पुसौर पुलिस बालिका ने बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है ।

You Might Also Like

दिवाली की तारीख को लेकर मतभेद

घरघोड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

गर्मियों में पानी की सुचारू आपूर्ति हेतु महापौर जीवर्धन ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण

बिचैलियों एवं कोचियों पर रखे कड़ी निगरानी – रजत कुमार

२८ व २९ को दादीजी का मंगसीर उत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस व बैंक प्रबंधन ने निभाया संवेदनशील दायित्व
Next Article त्वरित न्याय और जनता से संवाद को दे प्राथमिकता

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?