रायगढ़। एक चालक ने ट्रैक्टर में लकड़ी लोडकऱ तेज गति से जा रहा था, इस दौरान ग्राम पोरडी के पास सामने से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया, मामले की सूचना पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बुलेकेरा निवासी रामधन राठिया पिता साधराम राठिया (20 वर्ष) गुरुवार को सुबह अपने गांव के ही दोस्त नवनीत राठिया के साथ बाइक में किसी काम से घरघोड़ा आया था। यहां काम निपटने के बाद दोपहर में दोनों वापस अपने गांव बुलेकेरा जा रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब एक बजे के आसपास बाइक सवार दोनों युवक ग्राम पोरडी के आम बगीचा के पास मेन रोड पर पहुंचे ही थे कि सामने से एक ट्रैक्टर चालक ने लकड़ी लोड कर तेज गति से आ रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर की गति अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया और बाइक सवारों को अपनी चपेट में लेते हुए सडक़ से उतर गया, जिससे लकड़ी लोड ट्राली पलट गई। इस हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण रामधन राठिया की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं उसका दोस्त नवनीत राठिया का एक पैर टूट गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई है। जिससे उसे घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद आसपास गांव के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना घरघोड़ा पुलिस को दिया। जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है साथ ही मामले की जांच जारी है।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। ऐसे में मृतक के परिजनेां की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं शुक्रवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर



