NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनभर कर्मचारी कलेक्टर के हाथों हुए सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनभर कर्मचारी कलेक्टर के हाथों हुए सम्मानित
रायगढ़

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनभर कर्मचारी कलेक्टर के हाथों हुए सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: February 4, 2026 12:30 am
By lochan Gupta February 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने वाले कर्मठ शासकीय सेवकों के उत्साहवर्धन हेतु प्रारंभ की गई अभिनव पहल के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लगभग एक दर्जन कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की किसी भी योजना की सफलता की वास्तविक नींव विभागीय कर्मचारी होते हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अथक परिश्रम के कारण ही शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच पाता है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का यह निरंतर प्रयास है कि कर्मचारियों के मनोबल को ऊँचा बनाए रखा जाए और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसी उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित करने की यह पहल शुरू की गई है।

प्रत्येक माह की 01 तारीख को विभागों में होंगे सम्मान कार्यक्रम

कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 01 तारीख को संबंधित विभागों में ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित किया जाए, जिससे कर्मचारियों में कार्य के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, नई ऊर्जा एवं समर्पण की भावना का विकास हो सके।

01 फरवरी 2026 से राज्य भर में लागू हुआ यह नवाचार

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से इस विशेष नवाचार की शुरुआत 01 फरवरी 2026 से की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं को सार्वजनिक रूप से पहचान दी जा रही है। इस अवसर पर डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री रवि राही, डॉ.प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

रोड-पुल कंस्ट्रक्शन के सामानों की चोरी

मानविक सेवा कार्यों से सेवांजली ने बिखेरी खुशियां

हंगामे के बीच हुई सामान्य सभा, 1778 करोड़ के कार्यों को मिली मंजूरी

बेजा कब्जाधारी गरीब बने पक्के मकानों के मालिक- पूनम सोलंकी

सचिन पायलेट आज आएंगे रायगढ़, वोट अधिकार यात्रा में होंगे शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तीन दिनों में 74 गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार
Next Article आम लोगों से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-कलेक्टर

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?