NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी-मानव द्वंद रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > हाथी-मानव द्वंद रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
छत्तीसगढ़

हाथी-मानव द्वंद रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

lochan Gupta
Last updated: February 3, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta February 3, 2026
Share
3 Min Read

नारायणपुर। बादलखोल अभ्यारण्य, नारायणपुर अंतर्गत वन कैंपस साहीडाँड़ में आज वन सुरक्षा को सुदृढ़ करने, जंगल में लगने वाली आग की रोकथाम तथा हाथी-मानव द्वंद को कम करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला वन विभाग द्वारा आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से आयोजित की गई, ताकि वनों को अग्नि से बचाया जा सके और मानव व वन्यजीवों के बीच होने वाले टकराव को न्यूनतम किया जा सके। कार्यशाला में बादलखोल अभ्यारण्य के अधीक्षक श्री आशुतोष भगत (नारायणपुर) की उपस्थिति में हाथी विशेषज्ञ श्री प्रभात दुबे (अम्बिकापुर) द्वारा विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने जंगल में आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, वन्यजीवों पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव तथा आग पर त्वरित नियंत्रण की आधुनिक एवं पारंपरिक तकनीकों की जानकारी दी।

जंगल की आग पर नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश

विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि जंगल की आग अधिकांशत: मानवीय लापरवाही से लगती है, जैसे—बीड़ी-सिगरेट फेंकना, महुआ संग्रह के दौरान आग लगाना या खेतों की सफाई के लिए आग जलाना। इसे रोकने के लिए गांव-गांव में मुनादी कराना, ग्रामीणों को जागरूक करना तथा आग लगने की स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना देना अत्यंत आवश्यक है। फायर लाइनों की समय-समय पर सफाई, फायर वॉचरों की सक्रिय तैनाती एवं सामूहिक प्रयास से ही आग पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

हाथी-मानव द्वंद को कम करने पर जोर

हाथी विशेषज्ञ श्री प्रभात दुबे ने हाथियों के व्यवहार, उनके पारंपरिक आवागमन मार्गों और भोजन की आदतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अनावश्यक छेड़छाड़, शोरगुल और जंगल क्षेत्र में अतिक्रमण से हाथी–मानव द्वंद बढ़ता है। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि हाथियों के दिखने पर घबराने के बजाय संयम बरतें, समूह में न जाएं, रात के समय खेतों में अकेले न रुकें और हाथी मित्र दल एवं वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गेम रेंज कार्यालय के समस्त स्टाफ, रेंज अंतर्गत सभी बीएफओ/ सीएफओ, हाथी मित्र दल, आरआरटी रक्षक, फायर वॉचर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी को वनों को आग से बचाने, वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल

कार्यशाला के अंत में अधीक्षक श्री आशुतोष भगत ने कहा कि वन संरक्षण केवल विभाग की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल जागरूकता बढ़ती है, बल्कि वन, वन्यजीव और मानव के बीच संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों एवं वन कर्मियों सहित सभी ने वनों की सुरक्षा एवं हाथी–मानव द्वंद कम करने में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

You Might Also Like

मुठभेड़ में फिर 7 नक्सली मारे गए

राष्ट्रभाव पर केंद्रित रहा बन्दरचुआँ का विशाल सम्मेलन

मकान में ईबाईडी ब्लास्ट, महिला के पैर के चीथड़े उड़े

सक्ती वन परिक्षेत्र के दो आरा मिल एवं फर्नीचर मार्ट में छापेमारी, लाखों का सामान जप्त

मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतरिक्ष केंद्र बनेगी युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला : सीएम साय
Next Article राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव की धूम

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?