NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बनोरा आश्रम परिसर में 8 को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बनोरा आश्रम परिसर में 8 को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर
रायगढ़

बनोरा आश्रम परिसर में 8 को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर

28वें शिविर में जाने-माने डाक्टर देंगे सेवाएं

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 12:06 am
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा की मुख्य शाखा के तत्वाधान में ग्राम बनोरा में आगामी 08 फरवरी रविवार को 28 वे विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन होगा। विदित हो कि पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में निरंतर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं अनवरत जारी है इस क्रम में गत माह ग्राम डभरा में आयोजित शिविर में 5676 मरीज लाभान्वित हुए। आगामी 8 फरवरी को आयोजित शिविर में मरीजों को दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। यह शिविर अघोर गुरु पीठ, बनोरा आश्रम परिसर में आयोजित होगा । शिविर में मरीजों की जांच हेतु अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। निकटवर्ती गांवों से आए मरीज शिविर में कतारबद्ध होकर अपना पंजीयन प्रात: 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक करा सकेंगे। पंजीकृत मरीजों की जांच प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक की जाएगी। शिविर में हृदय रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग, थायरॉयड एवं कैंसर, जनरल सर्जरी, नेत्र, नाक-कान-गला, दंत, चर्म, एलर्जी-दमा-टीबी, जनरल मेडिसिन एवं फिजियोथैरेपी से संबंधित चिकित्सक मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उचित परामर्श देंगे उसके बाद मरीजों को नि:शुल्क दवा मिलेगी। शिविर में हृदय रोग के लिए डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. मनीष बेरीवाल एवं डॉ. जितेंद्र कुमार नायक; स्त्री रोग के लिए डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी, डॉ. मधु दुबे, डॉ. मालती राजवंशी, डॉ. विभा हरिप्रिया, डॉ. मेनका पटेल, डॉ. भारती पटेल एवं डॉ. स्वाति मिश्रा; शिशु रोग के लिए डॉ. के.एन. पटेल, डॉ. संजीव गोयल एवं डॉ. विनोद नायक; अस्थि रोग के लिए डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. अहर्निश अग्रवाल एवं डॉ. बालेश नायक; थायरॉयड एवं कैंसर रोग के लिए डॉ. यश चड्डा; जनरल सर्जरी के लिए डॉ. अनिल हरिप्रिया एवं डॉ. राजू पटेल; नेत्र रोग के लिए डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल एवं डॉ. कांति डेम्ब्रा; नाक-कान-गला रोग के लिए डॉ. जया साहू, डॉ. दिनेश पटेल एवं डॉ. नीलम नायक; दंत रोग के लिए डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. प्रतीक आनंद, डॉ. राघव अग्रवाल एवं डॉ. अंकिता अवस्थी; चर्म रोग के लिए डॉ. राकेश पटेल; एलर्जी, दमा एवं टीबी रोग के लिए डॉ. गणेश पटेल; जनरल फिजिशियन के रूप में डॉ. अभिषेक अग्रवाल; फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में डॉ. गौतम शर्मा तथा पैथोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. रीना नायक अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में सिटी पैथोलैब रायगढ़ द्वारा पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, वहीं ईसीजी जांच डॉ. प्रकाश मिश्रा एवं डॉ. मनीष बेरीवाल द्वारा तथा डेंटल एक्स-रे की सुविधा रायगढ़ डेंटल केयर एवं एडवांस डेंटल क्लिनिक द्वारा प्रदान की जाएगी।

You Might Also Like

एक ही दिन में मौसम के दिखे तीन रंग, सुबह में बारिश, दोपहर में धूप व शाम को छाया बादल, वायरल फीवर के चपेट में आ रहे लोग

रायगढ़ की धधकती धरा पर रोटरी क्लब रायगढ स्टील सिटी का शीतल स्पर्श

सत्ता छिन जाने के कारण छटपटा रही है कांगे्रस, छत्तीसगढ़ में आठ माह के भीतर हुए हैं बड़े काम – साय

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के घर चोरों का धावा

सडक़ हादसे में युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संजय कॉम्पलेक्स में अतिक्रमण कार्रवाई पर बवाल, बंद दुकानों के तिरपाल फाड़े
Next Article बजट पेश होते ही भाजपा कार्यालय में जश्न आतिशबाजी व मिठाई वितरण

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?