NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संजय कॉम्पलेक्स में अतिक्रमण कार्रवाई पर बवाल, बंद दुकानों के तिरपाल फाड़े
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संजय कॉम्पलेक्स में अतिक्रमण कार्रवाई पर बवाल, बंद दुकानों के तिरपाल फाड़े
रायगढ़

संजय कॉम्पलेक्स में अतिक्रमण कार्रवाई पर बवाल, बंद दुकानों के तिरपाल फाड़े

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 12:06 am
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। संजय कॉम्पलेक्स स्थित दैनिक सब्जी मंडी में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई विवादों में घिर गई है। निगम अमले की तरफ से बंद पड़ी दुकानों पर लगे तिरपाल फाड़े जाने से व्यवसायियों में भारी नाराजग़ी देखी गई।
हर महीने की 1 तारीख को यहां साफ-सफाई अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत रविवार सुबह नगर निगम की टीम मंडी पहुंची। उस समय अधिकांश सब्जी दुकानें बंद थीं। इसी दौरान अमले ने कई दुकानों पर लगे तिरपालों को चाकू और हाथ से खींचकर हटाना शुरू कर दिया।
जैसे ही व्यापारियों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने मंडी अध्यक्ष को सूचना दी। मंडी अध्यक्ष कुलदीप नरसिंग सहित बड़ी संख्या में सब्जी व्यवसायी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना है कि यह कदम गलत और पक्षपातपूर्ण है। व्यवसायियों के अनुसार, कुछ दिन पहले पक्की दुकानों के अतिक्रमण की शिकायत निगम से की गई थी। उन दुकानदारों को नोटिस भी जारी हुआ था। लेकिन कार्रवाई छोटे सब्जी विक्रेताओं पर कर दी गई, जिन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया था।

धूप से बचने के लिए लगाते हैं तिरपाल

मंडी अध्यक्ष कुलदीप नरसिंग ने कहा कि, तिरपाल अतिक्रमण के लिए नहीं बल्कि धूप और बारिश से सब्जियों को बचाने के लिए लगाए जाते हैं। बंद दुकानों के तिरपाल फाडऩा गलत है। उन्होंने बताया कि महापौर को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिला।

रास्ता और नाली साफ करना जरूरी- निगम

नगर निगम के सब इंजीनियर सूरज देवांगन ने बताया कि, मासिक सफाई अभियान के तहत नालियों के ऊपर रखे स्लैब हटाए गए और रास्ते में रखे तख्तों को भी हटाया गया। तिरपालों के कारण आवाजाही में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उन्हें हटाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अग्निकांड जैसी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड को रास्ता मिल सके, इसलिए रास्ता साफ रखना जरूरी है। कार्रवाई से पहले सूचना दी गई थी। छोटे व्यापारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर के 300 डॉक्टर रायगढ़ में औद्योगिक स्वास्थ्य पर कर रहे चर्चा

किशोरी का अपहरण कर किया अनाचार

सर्पदंश पीडि़ता ने दम तोड़ा

पूजा-अर्चना कर अरुणधर दीवान ने संभाला जिला भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार

बेकाबू कार गोदाम में घुसी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बोल्डर से भरे 2 ट्रैक्टर जब्त° अवैध उत्खनन पर उडऩदस्ता ने की कार्रवाई
Next Article बनोरा आश्रम परिसर में 8 को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?