NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं को हिसंक बताया था-विकास केडिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं को हिसंक बताया था-विकास केडिया
रायगढ़

राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं को हिसंक बताया था-विकास केडिया

विकास केडिया ने दी कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव को सलाह..सवाल की बजाय माफी मांगे कांग्रेस

lochan Gupta
Last updated: January 29, 2026 12:06 am
By lochan Gupta January 29, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने शहर अध्यक्ष शाखा यादव को स्मरण कराते हुई कहा देश की सबसे बड़ी अदालत संसद में राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिसंक बताया था। हिंदू विरोधी मानसिकता की वजह से कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और शंकराचार्य की पैरवी कर भाजपा को हिंदू विरोधी निरूपित कर रही है। विकास केडिया ने कहा आजादी के बाद से नेहरू से लेकर इंदिरा राजीव गांधी मनमोहन सिंह ने वक्फ बोर्ड को मजबूत किया ताकि धर्म विशेष समुदाय को दूसरे की जमीन कब्जा करने का संविधानिक अधिकार मिले। मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड के पर काटते हुए उनके अधिकारों को संविधान के दायरे में लाया। राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस ने इसके मार्ग में न केवल अवरोध उत्पन्न किया बल्कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल कोर्ट बाबरी मस्जिद के पक्ष में खड़े नजर आए। रामसेतु के अस्तित्व को लेकर कोर्ट में हलफनामा यूपीए सरकार ने हलफनामा दिया। कांग्रेस ने हिंदुओं को हाशिए पर रखा और आज अपनी दुर्दशा के लिए कांग्रेस को हिंदू याद आ रहे है। गौ सेवा को लेकर लोकसभा का घेराव करने वाले साधु संतों पर तात्कालिक प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने गोलियां चलवाई।इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद देश भर में सिक्खों के साथ क्या सलूक किया गया यह देश आज भी नहीं भुला। भोपाल गैस कांड के आरोपी एंडरसन को रातों रात कांग्रेस मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने किस तरह भागने में मदद की यह ज़ख्म आज भी देश वासियों के दिलों में ताजा है। सत्तर सालों तक महिलाएं खुले में शौच जाती रही उनके शौचालय का अधिकार मोदी सरकार ने दिया। सात दशकों तक गरीबों के कच्चे मकान को पक्के मकानों में तब्दील करने का महान कार्य मोदी सरकार ने किया है। ग्यारहवें पायदान में खड़ी देश की अर्थव्यवस्था को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाकर मोदी जी में यह बताया कि यदि संकल्प पावन हो जनता उन्हें शक्ति प्रदान करती है। कांग्रेस हिंदुओं की पैरवी करने का ढोंग बंद करे और राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं को हिसंक बताए जाने के मामले में जिला कांग्रेस अपना स्पष्टीकरण दे क्या कांग्रेस की नजर में हिंदू हिसंक है? शंकाराचार्य को स्नान से रोके जाने पर कांग्रेस द्वारा हिंदुओं को सनातन विरोधी बताया गया। इस झूठे आरोप पर जिला भाजपा में कांग्रेस पर सवालों का अंबार लगा दिया।पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल वर्तमान जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान छाया विधायक महेश साहू भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा के बयान के बाद महामंत्री विकास केडिया ने कांग्रेस को हिन्दू विरोधी मानसिकता की पार्टी निरूपित किया है।

You Might Also Like

हर छत्तीसगढिय़ों के सपनों को साकार करेगी भाजपा की गारंटी-ओपी

निगम और कृषि उपज मंडी के स्वामित्व के जंजाल में फंसा इतवारी बाजार

अशोक अग्रवाल साथियों के साथ पहुंचे रायपुर

चरित्र निर्माण के जरिए राष्ट्र निर्माण में गायत्री परिवार की भूमिका सराहनीय-ओपी चौधरी

अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामीणों को बना रहा सशक्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हमारे अधिकारों को सुनिश्चित करता है गणतंत्र – भाई महावीर
Next Article घर बैठे भर सकेंगे टैक्स, जोहार रायगढ़ ऐप होगा लॉन्च

खबरें और भी है....

यूजीसी के नए नियमों पर रोक, स्टूडेंट बोला-झूठे केस से करियर खत्म होने का डर थाज्
जेसीबी से हो रहा सीपीटी निर्माण कार्य, जिम्मेदार मौन !
महापौर के वार्ड में घटिया सडक़ निर्माण का मोहल्लेवासियों ने जताया विरोध
शराब पीकर 12 चालक वाहन चलाते पकड़ाए
हेलमेट पहनने को लेकर महिला पुलिस के साथ ‘दिव्य शक्ति’ ने निकाली रैली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
यूजीसी के नए नियमों पर रोक, स्टूडेंट बोला-झूठे केस से करियर खत्म होने का डर थाज्
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?