NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य का सजग प्रहरी है फिजियोथेरेपी : डॉ. स्वीटी चौबे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य का सजग प्रहरी है फिजियोथेरेपी : डॉ. स्वीटी चौबे
रायगढ़

हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य का सजग प्रहरी है फिजियोथेरेपी : डॉ. स्वीटी चौबे

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta September 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रति वर्ष 8 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 के लिए इस दिवस की थीम – हृदय रोग एवं स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन और पुनर्वास में फिजियोथेरेपी एवं शारीरिक सक्रियता की भूमिका, अत्यंत सामयिक और महत्वपूर्ण है।

जीवन की है आधारशिला

इस विषय पर जिला के चिकित्सा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध संजीवनी नर्सिंग होम की कंसल्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट बेहद मृदुभाषी व्यक्तित्व की धनी डॉ. स्वीटी चौबे ने विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. चौबे कहती हैं कि फिजियोथेरेपी का क्षेत्र केवल दर्द निवारण अथवा चोट के उपचार तक सीमित नहीं है, अपितु यह स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली की आधारशिला भी है। उनके अनुसार नियमित शारीरिक सक्रियता हृदय को स्वस्थ बनाए रखने का प्रमुख आधार है। दीर्घ समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहना, शारीरिक निष्क्रियता, बढ़ता वजन और असंतुलित जीवनचर्या हृदय संबंधी रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं। ऐसी स्थिति में फिजियोथेरेपिस्ट व्यक्ति की आयु, सामर्थ्य और स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप सुरक्षित एवं व्यक्तिगत व्यायाम की रूपरेखा तैयार कर सकता है।

स्वस्थता के लिए नितांत जरुरी

डॉ. स्वीटी चौबे के अनुसार स्ट्रोक के पश्चात फिजियोथेरेपी पुनर्वास, स्वस्थ होने की प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण सोपान है। स्ट्रोक के उपरांत उत्पन्न दुर्बलता, जकडऩ, संतुलन की समस्या, चलने-फिरने में कठिनाई और दैनिक कार्यों में अवरोध को सुधारने के लिए एक सुव्यवस्थित पुनर्वास कार्यक्रम की आवश्यकता होती है। वहीं उन्होंने कहा कि सही समय पर आरंभ किया गया पुनर्वास रोगी की गतिशीलता, शक्ति, संतुलन और आत्मनिर्भरता को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

सजगता बरतें स्वस्थ रहें

वहीं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ स्वीटी चौबे ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि नियमित शारीरिक सक्रियता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं, लंबे समय तक निरंतर बैठे रहने से बचें और अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप ही व्यायाम का चयन करें। साथ ही सक्रिय रहें, कम बैठें और अपने हृदय एवं मस्तिष्क के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जितना ज्यादा सजगता बरतेंगे उतना ही स्वस्थ रहेंगे।

You Might Also Like

जेएसपी में दी गयी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने गौशाला का किया निरीक्षण

जेपीएल में लिटिल एंजेल्स ‘‘वार्षिक खेल प्रतियोगिता’’ का आयोजन

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत

परिणाम की चिंता किए बिना अपना बेस्ट देना ही सफलता का मूलमंत्र : मंत्री ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ज्ञान की ज्योति से गुरु ही करते हैं जीवन पथ को उजाला : पुरुषोत्तम संजीवनी
Next Article समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : शिरीष सारडा

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?