NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जानकी कॉलेज के छात्रों ने किया मैनपाट का शैक्षणिक भ्रमण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जानकी कॉलेज के छात्रों ने किया मैनपाट का शैक्षणिक भ्रमण
रायगढ़

जानकी कॉलेज के छात्रों ने किया मैनपाट का शैक्षणिक भ्रमण

प्रकृति के खूबसूरत नजारों को बेहद करीब से देखा किया शांति सुकून का एहसास

lochan Gupta
Last updated: January 22, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta January 22, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के नियमित प्रशिक्षणार्थी छात्र छात्राओं ने  विगत 16 एवं 17 जनवरी 2026 को चेयरमैन शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के ऊर्जामय संरक्षण में तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में तथा प्रो विवेक कांबले, डॉ सूर्यदेव यादव, नरेंद्र प्रधान प्रो केशव पटेल, शांति महंत, प्रो नेहा डनसेना के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का शिमला के नाम से सुविख्यात पर्यटन स्थल मैनपाट का शैक्षणिक भ्रमण किया।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रिंसिपल डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने बताया कि मैनपाट जिला मुख्यालय अंबिकापुर से 55 किलोमीटर दूरी पर तथा सीतापुर से लगभग 35 किलोमीटर..की दूरी पर  समुद्र तल से 3781 फीट पर प्रकृति की सुरम्य वादियों में विंध्य पर्वत माला पर अवस्थित है। इसे छोटा तिब्बत भी कहा जाता है। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन  शिरीष सारडा,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल तथा  शांति महंत एवं बीएड स्टॉफ तथा बीएड के छात्र छात्राओं ने मैनपाट में पर्यटन विभाग के शैला रिसोर्ट पर रुककर दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दौरान छात्रों ने मैनपाट के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण निम्न बेहद खूबसूरत दर्शनीय स्थलों का अवलोकन कर अपने ज्ञान  में अभिवृद्धि किया जिनमें शामिल हैं
टाइगर प्वाइंट- छत्तीसगढ़ में कई पर्यटन स्थल हैं जहां की खूबसूरती देखते ही दिल को छू जाती है. इन्ही में से एक है टाइगर पॉइंट. इस झरने की खासियत है, कि धरती पर गिरते समय इसकी आवाज टाइगर की दहाड़ जैसी सुनाई देती है. यह मैनपाट के बहुत ही खूबसूरत जगहों में शामिल है। मेहता पॉइंट पैराग्लाइडिंग  का आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन जगह है यह मैनपाट से 8 किमी की दूरी पर स्थित यह स्थान है जहाँ आप प्राकृतिक अछूती सुंदरता और हरियाली को देखते हुए पैराग्लाइडिंग के रोमांच का आनंद ले सकते हैं। जलपरी पॉइंट यहाँ आने के बाद आप इस झरने को देख कर मोहित हो जायेंगे यह मैनपाट का सबसे खूबसूरत झरना है, यहाँ के स्थानीय लोगों में किवदंती  प्रचलित है कि यहाँ पर पहले जलपरी दिखाई देती थी बस यही कारण है की यहाँ का नाम जलपरी रखा गया है। मैनपाट का ‘दलदली’ एक अद्वितीय और रहस्यमयी स्थान है, जो अपने दलदली भू-गठन के लिए प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र पूरी तरह से दलदली है, जहां जमीन पर चलने या कूदने से नीचे की सतह में हल्का कंपन महसूस होता है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है मानो जमीन हिल रही हो।
स्थानीय भाषा में ‘दलदली’ का अर्थ ही होता है हिलती हुई ज़मीन। यह स्थल भूगर्भीय दृष्टिकोण से भी बेहद खास है।वहीं मैनपाट का ‘उल्टा पानी’ एक अनोखी जगह है जहाँ पानी ढलान के बजाय चढ़ान की ओर बहता हुआ दिखता है, और न्यूट्रल में खड़ी गाडिय़ाँ भी ऊपर की ओर लुढक़ती हैं। इसे चुंबकीय क्षेत्र के कारण गुरुत्वाकर्षण के विपरीत एक प्राकृतिक चमत्कार माना जाता है, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है।
तिब्बती बौद्ध मंदिर यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक तिब्बत से निर्वासन के बाद कई तिब्बती शरणार्थी सन् 1962- 63 में मैनपाट में आकर बस गए थे और उन्होंने यहां अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवित रखा। इसी विरासत का प्रतीक है यह सुंदर बौद्ध मंदिर, जिसे रंग-बिरंगे झंडों, शांत वातावरण और तिब्बती स्थापत्य शैली की कलाकृतियों से सजाया गया है।परपटीया सनसेट पॉइंटसूर्यास्त के अविस्मरणीय नज़ारों के लिए प्रसिद्ध, जहाँ पहाड़ क्यूब्स जैसे दिखते हैं।सरभंजा जलप्रपात मैनपाट के प्रमुख झरनों में से एक.है मांड नदी इस जलप्रपात की निर्माण करती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़  के दो प्रमुख नदियों रिंहद और मांड का उद्गम स्थल भी है मैनपाट।
मैनपाट बायो डायवर्सिटी पार्क छत्तीसगढ़ के मैनपाट क्षेत्र में स्थापित एक हरा-भरा और प्राकृतिक स्थल है, जिसका उद्देश्य स्थानीय औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों और वन्य जीवों की विविध प्रजातियों का संरक्षण करना है, जो पर्यटकों को प्रकृति और जैव विविधता का अनुभव करने का एक शांत और शैक्षिक अवसर प्रदान करता है। यह एक ‘ग्रीन लैबोरेटरी’ के रूप में कार्य करता है, यहां आगंतुक पौधों की वैज्ञानिक और स्थानीय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और यह प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।वस्तुता मैनपाट का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण मैनपाट  की ठंडकता से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

You Might Also Like

घर घर पहुंचे केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ

महाराजा अग्रसेन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी

समृद्धि मेहर ने कला प्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध

रायगढ़ बना प्रदेश का पहला डिजिटल पंचायत जिला

सहकारिता विभाग की शह पर हुए जमीन कब्जे और घोटाले!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कुरमाझर में शाला भवन जर्जर, छात्र खुले मैदान में पढऩे को मजबूर
Next Article शास. विद्यालय चॉंदमारी में त्रैमासिक बैठक सह पी.टी.एम का आयोजन

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?