NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शास. विद्यालय चॉंदमारी में त्रैमासिक बैठक सह पी.टी.एम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शास. विद्यालय चॉंदमारी में त्रैमासिक बैठक सह पी.टी.एम का आयोजन
रायगढ़

शास. विद्यालय चॉंदमारी में त्रैमासिक बैठक सह पी.टी.एम का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: January 22, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta January 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आज 22 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं पालक -शिक्षक सम्मेलन शासन के मंशानुरूप विभागीय निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव सह कार्यक्रम प्रभारी डॉ.मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में ,एस एम डी सी अध्यक्ष शोभा शर्मा की अध्यक्षता में, सदस्यगण ,शिक्षाविद् पूर्णानंद शर्मा,पालक-सदस्य जयकुमारी नाग आदि की उपस्थिति में आयोजन किया गया इस सम्मेलन में सभी बहुत उत्साहित दिखाई दिए।
यह सम्मेलन भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष के साथ एवं विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा -अर्चना कर प्रारंभ हुआ, एवं लगभग दो घण्टे तक चला। शालेय परिवार ने मंचासीन उपस्थित सभी का आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात् नवीन पदस्थापित भृत्य पूर्णिमा चौहान जी को अध्यक्ष शोभा शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक में अर्धवार्षिक परीक्षाफल की जानकारी, शत् -प्रतिशत बच्चों की शाला में उपस्थिति, लगातार अनुपस्थित बच्चे, उनके लर्निंग स्तर,शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं क्रियान्वयन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का नियमित एवं सक्रिय उपयोग,शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूल्यांकन प्रणाली में सुधार हेतु मेंटर नियुक्त कर शिक्षण कार्य ,पाठ्यक्रम पूर्णता,प्री बोर्ड परीक्षा,वार्षिक परीक्षा की तैयारी,परीक्षा पे चर्चा एवं परीक्षा परिणाम , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर चर्चा -परिचर्चा , गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाए जाने संबंधी आदि समस्त बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक सार्थक चर्चा की गई एवं पालकों से सुझाव भी लिए गए। पालकों ने अपनी अभिव्यक्ति में शाला में शैक्षणिक कार्य एवं संचालित गतिविधियों के प्रति अपनी संतुष्टि एवं विश्वास प्रकट किया।
अध्यक्ष शोभा शर्मा जी ने पालकों को बच्चों को नियमित रूप से शाला भेजने, पालकों को शाला से संपर्क बनाए रखने और बच्चों में अच्छीआदतों के विकास हेतु ध्यान आकृष्ट किया। आज की बैठक में 60पालक,16 शिक्षक,06एस एम डी सी सदस्य,02जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में शालेय परिवार की सहभागिता रही। स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।सभी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक शाला में मनाने हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक ने किया ,और धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता इरयल टोप्पो ने किया।

You Might Also Like

भगवानपुर दुर्गा मंदिर में नवरात्र की विशेष तैयारी

ट्रेक्टर के पहियों से दबकर युवक की मौत

स्टेशन के मल्टी कांप्लेक्स का लाइसेंस निरस्त

तीन किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

जंगली सूअर के अवैध शिकार में करंट लगने से हुई थी व्यक्ति की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जानकी कॉलेज के छात्रों ने किया मैनपाट का शैक्षणिक भ्रमण
Next Article वार्षिक उत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?