NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झगड़ालू 4 बदमाशों को भेजा गया जेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झगड़ालू 4 बदमाशों को भेजा गया जेल
रायगढ़

झगड़ालू 4 बदमाशों को भेजा गया जेल

lochan Gupta
Last updated: January 14, 2026 12:53 am
By lochan Gupta January 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जूटमिल पुलिस द्वारा एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए झगड़ा–विवाद में बार-बार लिप्त पाए गए 4 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में की गई है, जहां संज्ञेय अपराध की पूर्ण संभावना को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
नाली के पानी को लेकर विवाद- पहली कार्रवाई अमलीभौना नीचेपारा क्षेत्र की है, जहां आवेदक हरिकिशन यादव एवं अनावेदक मेवालाल मेहर का मकान आपस में जुड़ा हुआ है तथा दोनों के मकानों की नाली का पानी एक ही रास्ते से होकर बहता है। नाली के गंदे पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज, वाद-विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। शिकायत की जांच के दौरान दोनों पक्षों को थाना जूटमिल में तलब किया गया, जहां पूछताछ के दौरान अनावेदक पक्ष द्वारा फिर से उत्तेजित होकर गाली-गलौज एवं झगड़ा शुरू कर दिया गया। बार-बार समझाइश के बावजूद स्थिति शांत नहीं होने एवं संज्ञेय अपराध की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनावेदकों— (1) मेवालाल मेहर पिता स्व. सेवकराम मेहर, उम्र 48 वर्ष (2) ओमप्रकाश मेहर पिता स्व. सेवकराम मेहर, उम्र 39 वर्ष (3) राजेश मेहर पिता स्व. सेवकराम मेहर, उम्र 32 वर्ष (तीनों निवासी अमलीभौना नीचेपारा, थाना जूटमिल) को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार किया। साथ ही, उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हेतु धारा 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत पृथक इस्तगासा तैयार किया गया।
शराब के नशे में मारपीट- दूसरी कार्रवाई प्रगतिनगर क्षेत्र की है। आवेदक पंकज कुमार राणा अपने साथी हेतराम राणा के साथ मोटरसाइकिल से प्रगतिनगर पुल पार कर मिनीमाता चौक की ओर जा रहे थे, तभी अनावेदक डेलिस उर्फ कृष्णा यादव द्वारा शराब के नशे में तेज वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान आरोपी के हाथ में पहने चूड़े से गवाह को चोट भी आई। शिकायत की जांच के दौरान थाना जूटमिल में पूछताछ के समय आरोपी द्वारा पुन: गाली-गलौज एवं झगड़े की स्थिति उत्पन्न की गई। समझाइश के बाद भी आरोपी के शांत न होने एवं भविष्य में शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए अनावेदक डेलिस उर्फ कृष्णा यादव पिता अनार सिंह यादव, उम्र 18 वर्ष 6 माह, निवासी प्रगतिनगर, थाना जूटमिल को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार कर, उसके विरुद्ध भी धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर जेल भेजा गया। जूटमिल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले, बार-बार झगड़ा-विवाद करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

ग्रैंड विजन में हुआ दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

बोईरदादर चौक में साइबर क्राइम जन जागरूकता का आयोजन

ब्रेक की मौजूदगी से बढ़ती है गाड़ी की स्पीड-जितेंद्र यादव

राम जन्मोत्सव पर सडक़ पर उतरा रामभक्तों का सैलाब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गोठान की जमीन पर शिक्षक ने किया कब्जा
Next Article किसान से एक लाख की लूट, बाईक सवार दम्पती को मारा धक्का

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?