NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गोठान की जमीन पर शिक्षक ने किया कब्जा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गोठान की जमीन पर शिक्षक ने किया कब्जा
रायगढ़

गोठान की जमीन पर शिक्षक ने किया कब्जा

ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत, अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

lochan Gupta
Last updated: January 14, 2026 12:53 am
By lochan Gupta January 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में एक शिक्षक पर गोठान की शासकीय भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि गोठान की जमीन का समतलीकरण कर खेती करने की तैयारी की जा रही है। इसे देखते हुए सरवानी गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि खरसिया ब्लॉक के सरवानी गांव में निर्मित सरकारी गोठान की जमीन पर शिक्षक खगेश जायसवाल ने अतिक्रमण कर निजी उपयोग के लिए मिट्टी और मुरूम निकालकर खेती के लिए जमीन तैयार कर ली है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गोठान की उपयोगिता समाप्त हो रही है और शासन की योजना का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। आवेदन में अवैध कब्जा हटाकर शासकीय भूमि का उपयोग जनकल्याण और शासकीय कार्यों के लिए किए जाने की मांग की गई है।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले के निराकरण का आश्वासन दिया है।
साल भर पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला
करीब एक साल पहले पुसौर ब्लॉक के आमापाली गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक सरकारी शिक्षक ने लगभग 2 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया था। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद जब तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने रायगढ़–पुसौर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाया, तब जाकर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया था।

You Might Also Like

खरसिया अंचल में खाद की कमी से जूझ रहे किसान

पीएम आवास निर्माण में रायगढ़ निरंतर प्रदेश में अव्वल

जिला प्रशासन की पहल से सुशासन तिहार शिविरों में मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ

318 पशुओं को लगाया गया रेडियम बेल्ट एवं किया गया टैगिंग

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान: विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, लोग हुए लाभान्वित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सजल ग्रुप महिला समूह की अनूठी पहल
Next Article झगड़ालू 4 बदमाशों को भेजा गया जेल

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?