NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को नष्ट कर दी : शिव डहरिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को नष्ट कर दी : शिव डहरिया
सारंगढ़

मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को नष्ट कर दी : शिव डहरिया

lochan Gupta
Last updated: January 11, 2026 2:44 am
By lochan Gupta January 11, 2026
Share
7 Min Read

सारंगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व मंत्री डॉ डहरिया के द्वारा प्रेस वार्ता बुलवाई गई जहां पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर बखूबी से उनके द्वारा दिया गया। मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल आत्मा को ही खत्म करके श्रमिकों से काम का अधिकार छीना है।
मनरेगा कानून में परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है। यह गांधी के आदशों पर कुठाराघात है, मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने वाला निर्णय है। मोदी सरकार ने सुधार के नाम पर झांसा देकर लोक सभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजग़ार गारंटी स्कीम मनरेगा को खत्म कर दिया है। यह महात्मा गांधी की सोच को खत्म करने और सबसे गरीब भारतीयों से काम अधिकार छीनने की जान-बूझकर की गई कोशिश है। मनरेगा संविधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित गारंटी थी। नया फ्रेमवर्क ने इसे कंडीशनल, केंद्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्कीम में बदल दिया है। मनरेगा गांधीजी के ग्राम स्वराज, काम की गरिमा और डिसेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट के सपने का जीता-जागता उदाहरण था, लेकिन इस सरकार ने न सिर्फ उनका नाम हटा दिया है, बल्कि 12 करोड़ मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को भी बेरहमी से कुचला है। दो दशकों से, मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए लाइफ लाइन रहा है और कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक सुरक्षा के तौर पर ज़रूरी साबित हुआ है।
डॉ डहरिया ने कहा कि अब तक मनरेगा मजदूरों को काम देने का कानून था, श्रमिक अधिकार पूर्वक मांग करते थे। जिसे योजना में परिवर्तित कर दिया गया,अब इसे चलाना नहीं, चलाना सरकार की मर्जी पर निर्भर होगा। मनरेगा के तहत, सरकारी ऑर्डर से कभी काम नहीं रोका गया। नया सिस्टम हर साल तय टाइम के लिए जबर्दस्ती रोजग़ार बंद करने की इजाजत देता है, जिससे राज्य यह तय कर सकता है कि गरीब कब कमा सकते हैं और कब उन्हें भूखा रहना होगा। एक बार फंड खत्म हो जाने पर, या फसल के मौसम में, मज़दूरों को महीनों तक रोजग़ार से दूर रखा जा सकता है। मनरेगा केंद्रीय कानून था, 90 त्न राशि केंद्र सरकार द्वारा भेजे जाते थे, अब केंद्र और राज्य का हिस्सा 60 – 40 का हो जाएगा पहले मैचिंग ग्रांट 50 त्न राशि राज्य जमा करेगी तब केंद्र सरकार राशि जारी करेगा। राज्यों की वित्तीय स्थिति सर्वविदित है। इस बिल से आने वाले समय में मनरेगा स्कीम खत्म हो जाएगी। जैसे ही बजट का बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा, वैसे ही धीरे-धीरे मनरेगा बंद होने लगेगी।
मोदी सरकार अब राज्यों पर जी राम जी का लगभग 50 हजार करोड़ का बोझ डालना चाहती है, उन्हें 40 त्न खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मनरेगा योजना देश के गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा थी, जो कोरोना जैसे मुश्किल हालातों में भी उनके साथ थी। इसलिए ये बिल गरीब मजदूरों के खिलाफ है। 100 दिन से 125 दिन कीमजदूरी वाली बात सिर्फ 1 चालाकी है, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 70 प्रतिशत गांव में भाजपा की सरकार आने के बाद से अघोषित तौर पर काम नहीं दिया जा रहा है। पिछले 11 सालो में मोदी सरकार बनने के बाद मनरेगा में काम देने का राष्ट्रीय औसत मात्र 38 दिनों का है। मतलब 11 सालो में मोदी सरकार किसी भी साल 100 दिन काम नहीं दे पाई। मनरेगा काम करने का सही अधिकार था, उसे अब एक एडमिनिस्ट्रेटिव मदद में बदला जा रहा है, जो पूरी तरह से केंद्र की मर्जी पर निर्भर है। भाजपा भगवान राम के नाम पर एक बार फिर झूठ बोल रही है। व्हीबी-जी राम जी में जो जी राम जी बता रहे उसमें कही भी भगवान राम नहीं है। व्हीबी-जी राम जी का फूल फार्म है विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका मिशन ग्रामीण है।
डॉ शिव डहरिया ने कहा कि मनरेगा को कैसे कमजोर किया, मनरेगा में (पहले था) मोदी सरकार ने क्या बदला (जी राम जी ) हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी, अब आपके पास कोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी। हर गांव में काम की कानूनी गारंटी मिलती थी। काम केवल मोदी सरकार द्वारा चुने गए गांवों में ही मिलेगा। आप पूरे साल काम की मांग कर सकते थे। फसल कटाई के मौसम में आपको काम नहीं मिलेगा। आपको कानूनी न्यूनतम मजदूरी की गारंटी दी गई थी। आपकी मजदूरी सरकार अपनी मर्जी से तय करेगी। ग्राम पंचायत के जरिए अपने ही गांव के विकास के लिए काम मिलता था। अब आप कहां और क्या काम करेंगे, यह सरकार तय करेगी। आपके काम में मनरेगा मेट और रोजगार सहायकों की मदद मिलती थी अब आप को किसी मेट या रोजगार सहायक की मदद नहीं मिलेगी। आपकी मज़दूरी का 100 त्न भुगतान केंद्र सरकार करती थी, इस लिए राज्य सरकार बिना किसी चिंता या कठिनाई के आपको काम उपलब्ध कराती थी। अब राज्य सरकारों को आपकी मजदूरी का खर्च 40 त्न हिस्सा खुद देना होगा, बचाने के लिए हो सकता है राज्य मजदूरों को काम ही न दें ? इस अवसर पर विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें,कां जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, आलोक चंद्राकर, सुरज तिवारी, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, सरिता मल्होत्रा, सरिता गोपाल, सोनी अजय बंजारे, घनश्याम मनहर, संजय दुबे, पुरुषोत्तम साहु, के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन गोल्डी नायक कर रहे थे।

You Might Also Like

3 किग्रा गांजा के साथ 1 आरोपी को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

महमिया परिवार द्वारा राणी सती दादी जी का महा मंगल पाठ

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिवकुमार डहरिया के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया बीएसपी के खिलाफ नारे

कामिल हक ने संभाला कोतवाली का प्रभार

जिले भर में किसान आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए होगा शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध गांजा परिवहन पर लगातार दो कार्यवाही
Next Article रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने बांटी शिविरार्थियों को टी शर्ट

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?