NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय के नेतृत्व में जशपुर हो रहा रोशन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम साय के नेतृत्व में जशपुर हो रहा रोशन
जशपुरनगर

सीएम साय के नेतृत्व में जशपुर हो रहा रोशन

शहर की प्राचीन विरासत और धरोहर को सहेजने का किया जा रहा कार्य. गम्हरिया नगर प्रवेश द्वार पर की गई प्रकाश की व्यवस्था, शहर के 6 जगहों को सीएसआर मद से जगमगाने की तैयारी

lochan Gupta
Last updated: January 7, 2026 3:57 am
By lochan Gupta January 7, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी एवं जनहितकारी नेतृत्व में जशपुर के चौक चौराहों और प्राचीन विरासत को सहेज कर किया जा रहा रोशन। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर नगरी निकाय क्षेत्र में रात्रि कालीन सौन्दर्य और सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के 6 जगहों पर प्रकाश की व्यस्था की जा रही है। इनमें शहर के दो प्रवेश द्वार एक गम्हरिया चौक गिरांग से जशपुर आने वाले प्रवेश द्वार जिला पुरातत्व संग्रहालय, जिला ग्रन्थालय, जुदेव प्रतिमा चौक, महाराज चौक,बेल पहाड़ के पास सीएसआर मद से आकर्षक सुन्दर लाइट व्यस्था की जा रही है। शुभारंभ में गम्हरिया चौक के प्रवेश द्वार पर प्रकाश की व्यस्था कर दी गई हैं।
इसके साथ ही राज्य की साय सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर विद्युत सब-स्टेशनों की स्थापना, ट्रांसमिशन लाइनों के विस्तार तथा वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। इन प्रयासों से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। साय सरकार द्वारा जशपुर जिले के हर्राडांड में प्रदेश के पांचवें 400/220 केवी उच्च क्षमता वाले विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को मंजूरी दी गई है,जिसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगी,जो पूरे सरगुजा संभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इसके साथ ही फरसाबहार एवं झिक्की बगीचा में 132/33 केवी सब-स्टेशन की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्रीय बिजली भार का संतुलन बेहतर होगा। इसके अलावा जिले के सलिहाटोली, विपतपुर, भगोरा, समडमा, मैनी, रेड़े (पथलगांव), पालीडीह, खुटेरा एवं चेटवा में 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण हेतु करोड़ों रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन सभी परियोजनाओं के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की जा रही हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
117 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना,ग्रामीण इलाकों की लो वोल्टेज समस्या से हमेशा के लिए मिलेगी निजात नए सब-स्टेशनों एवं ट्रांसमिशन नेटवर्क सहित ग्रामीण इलाकों में 117 नए ट्रांसफार्मर की स्थापना की जा चुकी है। जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलेगी, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों और लघु उद्योगों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा।

बिजली के साथ विकास को मिली नई रफ्तार

जिलेवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को मिली विद्युत सौगातों से न केवल बिजली व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों में भी विकास को नई गति मिली है। निर्बाध बिजली आपूर्ति से आमजन के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। निस्संदेह, साय सरकार की यह पहल जशपुर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

You Might Also Like

गैंगरेप पीडि़ता की तालाब में मिली लाश

पीले फूल, धान की बाली, अतिथियों के स्वागत को बेताब है मयाली

6 साल से फरार डकैती व हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

लापरवाह दो आरक्षक पर गिरी एसएसपी की गाज

गुरू के ज्ञान से ही जीवन में मिलती है सफलता : श्रीमती कौशल्या साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस ने निकाली ऑटो चालकों के साथ यातायात जागरूकता रैली
Next Article हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा रोजगार एवं आवास दिवस

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?