रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की अभिनव पहल से समाज के जरुरतमंद मंद दिव्यांग लोगों की सेवा के उद्देश्य से शहर के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आशीष डोरा ने बताया कि यह नि:शुल्क तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति सुरेश बट्टीमार परिवार के सौजन्य से व छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से किया गया।
आठवीं का छात्र डीशे मुस्कुराया
कृत्रिम पैर अंग पाकर शहर के मि_ू पारा निवासी इंग्लिस मीडियम आठवीं कक्षा का छात्र डीशे यादव को जैसे ही कृत्रिम पैर लगा उसकी खुशी आंखों में झलक रही थी और जब वह चलने लगा तो उपस्थित सभी लोगों की आँखें खुशी से सजल हो गईं। वहीं उनके पिता अजय यादव और माता कविता यादव ने बताया कि बेटे के पैर में बचपन से खून का संचार नहीं हो रहा था। इसलिए अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा आज मारवाड़ी युवा मंच शाखा के नेक सेवा कार्य से मेरे बेटे को एक नयी जिंदगी का सहारा मिला। जिसके लिए मंच के सभी सदस्यों के प्रति विशेष आभारी हैं। इसी तरह दूर दराज से आए दिव्यांग जनों ने मारवाड़ी युवा मंच शाखा रायगढ़ व रायगढ़ संस्कृति मारवाड़ी महिला सदस्यों के सहयोग व सेवा के प्रति हृदय से आभार जताया। वहीं अध्यक्ष आशीष डोरा ने भी सभी सहयोगियों के प्रति विशेष आभार जताते हुए कहा कि मंच के सभी सदस्यों के सहयोग से बहुत दिनों के बाद ऐसा भव्य आयोजन किया गया है।भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य को मिलजुलकर भव्यता देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कृत्रिम अंग पाकर दिव्यांग हुए निहाल
अध्यक्ष आशीष डोरा ने बताया कि आज नि:शुल्क शिविर के तीसरे दिन समापन अवसर पर तीन दिनों में लगभग 72 जरुरतमंद लोगों ने शाम तक अपना पंजीयन कराया। विशेषज्ञ जांच – माप के पश्चात जरुरतमंद लोगों का नि:शुल्क प्रत्यारोपण किया गया। शिविर का लाभ लेने दूर – दूर से जरुरतमंद पहुंचे। वहीं आज 12 लोगों कान मशीन, चार सपोर्टिंग छड़ी और छह लोगों को नि:शुल्क वैशाखी प्रदान किया गया साथ ही पंजीयन के सभी जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया। जिसे पाकर अंबिकापुर, झारखंड, जशपुर, सक्ती, जांजगीर चांपा, रायगढ़ सहित अनेक स्थानों से आए दिव्यांग जन अत्यधिक खुश हुए और मारवाड़ी युवा मंच शाखा के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि युवा मंच के नेक सेवा कार्यों से ही आज हमको एक नई जिंदगी मिली है। इनके हम सदैव आभारी रहेंगे।
मानवीय सेवा का उत्कृष्ट कार्य नि:शुल्क तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच शाखा रायगढ़ अध्यक्ष आशीष डोरा, सुदीप केडिया, मनन अग्रवाल, सौभाग्य सावडिय़ा, शुभम गोयल, अमन अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, तरुण अग्रवाल (संजीवनी), शाश्वत कलानोरिया, आशुतोष अग्रवाल (चरक), पीयूष अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, सुमित बट्टीमार, मेहुल बेरीवाल, अंजनी अग्रवाल (गंज) वंशज अग्रवाल, रायगढ़ संस्कृति महिला अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता सचिव शालू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता, पिंकी, रिंपी अग्रवाल, नयना अग्रवाल, कीर्ति, मधु अनिता, सोनू, अन्नु, संतोषी एवं उनकी टीम सहित टीम के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
दिव्यांगजनों की आँखें खुशी से हुईं सजल मिला नयी जिंदगी का सहारा
छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंच शाखा रायगढ़ की अभिनव पहल



