NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ ने 2025 में खोए चमकते सितारे, सुरेंद्र दुबे, विनोद शुक्ल और एक्ट्रेस सुलक्षणा समेत मुकेश चंद्राकर इतिहास के पन्नों में सिमटे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > छत्तीसगढ़ ने 2025 में खोए चमकते सितारे, सुरेंद्र दुबे, विनोद शुक्ल और एक्ट्रेस सुलक्षणा समेत मुकेश चंद्राकर इतिहास के पन्नों में सिमटे
रायपुर

छत्तीसगढ़ ने 2025 में खोए चमकते सितारे, सुरेंद्र दुबे, विनोद शुक्ल और एक्ट्रेस सुलक्षणा समेत मुकेश चंद्राकर इतिहास के पन्नों में सिमटे

lochan Gupta
Last updated: January 1, 2026 1:40 am
By lochan Gupta January 1, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। 2025 का साल छत्तीसगढ़ के लिए कई मायनों में यादगार और भावुक रहा। हंसी, कविता, संगीत, साहित्य, राजनीति और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे लोग हमें छोडक़र चले गए, जिन्होंने अपने शब्द, सुर और कर्म से समाज को संवारा, चेताया और मनोरंजन किया। हंसी और विचार की दुनिया में डॉ. सुरेंद्र दुबे, साहित्य में विनोद कुमार शुक्ल, संगीत और अभिनय में सुलक्षणा पंडित, राजनीति में सुभाष धुप्पड़ और पत्रकारिता में मुकेश चंद्राकर ने अपने अद्वितीय योगदान से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक धरती को समृद्ध किया।
पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे (1953-2025)
बेमेतरा जन्मे डॉ. सुरेंद्र दुबे, आयुर्वेदिक चिकित्सक और कवि, 26 जून 2025 को हमारे बीच नहीं रहे। वे हंसी और शब्दों के माध्यम से जीवन की विसंगतियों को उजागर करते थे और हास्य के जरिए सोचने पर मजबूर करते थे। पद्मश्री सम्मानित दुबे छत्तीसगढ़ी और हिंदी साहित्य की एक महत्वपूर्ण आवाज थे, जिनके मंचों पर ठहाके अब याद बनकर रह गए हैं।
साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल (1937-2025)
23 दिसंबर 2025 को ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल का निधन हो गया। उनकी कहानियों जैसे ‘दीवार में एक खिडक़ी रहती थी’ और ‘नौकर की कमीज’ में आम आदमी को केंद्र में रखा गया। वे छत्तीसगढ़ के पहले लेखक थे जिन्हें ज्ञानपीठ मिला, लेकिन उनकी भाषा सरल और प्रभावशाली रही। उनका जाना छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा में गहरी खामोशी छोड़ गया।
अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित (1954-2025)
6 नवंबर 2025 को रायगढ़ में जन्मी सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया। उन्होंने संगीत और अभिनय दोनों में अपनी पहचान बनाई। गीत ‘तू ही सागर है, तू ही किनारा’ आज भी याद किए जाते हैं। 70-80 के दशक की फिल्मों में उनकी सादगी और संवेदना दर्शकों को भाती थी। फिल्मफेयर सम्मानित यह कलाकार निजी जीवन के उतार-चढ़ाव के बावजूद कला के प्रति ईमानदार रही।
कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़
सुभाष धुप्पड़ रायपुर की राजनीति में काम से पहचाने जाने वाले नेता थे। कांग्रेस संगठन में उनकी गहरी जड़ें थीं और कार्यकर्ताओं से उनका रिश्ता सीधा था। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने शहर के विकास की नींव रखी। 2025 में उनका निधन राजनीतिक मतभेदों से ऊपर एक इंसान के खोने का दुख बन गया।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर (1991-2025)
2025 की शुरुआत में छत्तीसगढ़ ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को खो दिया। वे ऐसे पत्रकार थे, जो सवाल पूछने से नहीं डरते थे। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार, स्थानीय प्रशासन और ज़मीन से जुड़ी सच्चाइयाँ शामिल थीं। उनका असमय निधन सच की राह की कठिनाइयों की याद दिलाता है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माँगा आरोग्य का वरदान

विष्णु मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

नक्सलियों ने सरेंडर करने 15 फरवरी तक का मांगा समय

रायपुर कारोबारी से ठगी के 5 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

महादेव एप मामला सदन में गूंजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किरोड़ीमल हुआ राममय, श्री राम की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Next Article केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को नया बल

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?