NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएएएफ जवान बनकर सरकारी नौकरी देने का दिया ऑफर (छोटा)
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएएएफ जवान बनकर सरकारी नौकरी देने का दिया ऑफर (छोटा)
जशपुरनगर

सीएएएफ जवान बनकर सरकारी नौकरी देने का दिया ऑफर (छोटा)

महिला से ठग लिए दो लाख, आरोपी जेल दाखिल

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2025 11:59 pm
By lochan Gupta December 17, 2025
Share
5 Min Read

जशपुर। जिले में आरोपी ने खुद को सीएएफ (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) का जवान बताकर महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी की है। आरोपी फर्जी वर्दी पहनकर और झूठी पहचान बताकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उसने 2 महिलाओं को झांसे में लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुन्नी लाल अनंत (27 साल) पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था ताकि लोगों का भरोसा जीत सके।
आरोपी ने महिला को मत्स्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। उससे 4 लाख की डिमांड की थी। 2 लाख कैश उसने ले लिया था और पैसे मांग ही रहा था कि महिला को ठगी का एहसास हो गया। पुलिस ने आरोपी पुन्नी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी की पहचान बिलासपुर निवासी पुन्नी लाल अनंत (27 साल) के रूप में हुई है। वह जशपुर में किराए के मकान में रहता था और खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सिपाही बताता था। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था ताकि लोगों का भरोसा जीत सके। 8 दिसंबर 2025 को झरगांव निवासी सीमा बाई (39 साल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर में उनकी मुलाकात पुलिस की वर्दी पहने एक युवक से हुई थी।
युवक ने अपना नाम पुन्नी लाल अनंत बताया और खुद को बिलासपुर के कोटा के ग्राम टाडा दर्रीकापा का निवासी बताते हुए उच्च अधिकारियों तक अपनी अच्छी पहुंच का दावा किया। उसने सीमा बाई को मत्स्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
4 लाख की थी डिमांड
आरोपी की वर्दी और कथित रसूख के कारण महिला उसके झांसे में आ गई। कुछ दिनों बाद, आरोपी ने फोन पर बताया कि नौकरी के लिए 4 लाख रुपए लगेंगे, जिसके बाद जल्द ही जॉइनिंग लेटर मिल जाएगा। प्रार्थिया ने आरोपी को दो लाख रुपए दे दिए। आरोपी ने शेष राशि मिलने पर जॉइनिंग लेटर देने की बात कही। इतना ही नहीं, उसने प्रार्थिया की भतीजी को भी डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने भतीजी की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए और तीन लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की।
कुछ समय बाद पीडि़ता को जानकारी मिली कि पुन्नी लाल अनंत कोई पुलिसकर्मी नहीं है, बल्कि फर्जी वर्दी पहनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा है। ठगी का एहसास होते ही महिला ने सिटी कोतवाली जशपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
मामला दर्ज होने के बाद फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2), 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने गृह ग्राम टाडा दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी तरह की नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें।

You Might Also Like

कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर मो. याकुब अंसारी गिरफ्तार

बगीचा के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर रेडियम स्ट्रिप लगाने एसडीएम ने दिये निर्देश

हिमालय अभियान पर निकली जशपुर की युवा टीम

३८ बूथ के कार्यकर्ताओं में विधायक भगत ने कार्यकर्ताओं में जोश

मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रामभांठा में दो गुटों में हिंसक झड़प, बलवा के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तार
Next Article पिकअप में 60 कट्टा अवैध धान जब्त

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?