NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रामभांठा में दो गुटों में हिंसक झड़प, बलवा के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रामभांठा में दो गुटों में हिंसक झड़प, बलवा के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रामभांठा में दो गुटों में हिंसक झड़प, बलवा के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2025 11:58 pm
By lochan Gupta December 17, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। रामभांठा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट और तोडफ़ोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बलवा के अपराध में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए हैं।
कल दिनांक 16 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया उषा चौहान पिता कमलेश चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी जवाहर नगर रामभांठा ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में बताया गया कि 15 दिसंबर 2025 की रात्रि करीब 9 बजे उसकी बहन ईशा चौहान ने पुरानी रंजिश के चलते सोनी सारथी एवं बादल उर्फ सानू सारथी के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 659ध्2025 धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज होकर अगले दिन 16 दिसंबर की दोपहर सोनी सारथी अपने भाई आकाश सारथी, बादल उर्फ सानू तथा उनके अन्य साथियों अनिकेत सारथी, अंकित सारथी, ओम सारथी, कान्हा और यश के साथ हथौड़ा, डंडा एवं लोहे की रॉड लेकर प्रार्थिया के घर पहुंचे और थाना में रिपोर्ट करने की बात को लेकर गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल और बजाज पल्सर एनएस-200 में भी हथियारों से तोडफ़ोड़ की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में धारा 333, 296, 351(2), 115(2), 191(2), 191(3), 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का हथौड़ा, बेसबॉल बैट एवं बांस का डंडा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बादल उर्फ सानू सारथी, आकाश सारथी, सोनी उर्फ दुर्गा सारथी, ओम सारथी, यश महानंद, अंकित सारथी एवं अनिकेत सारथी सभी निवासी जवाहर नगर रामभांठा रायगढ़ शामिल हैं, जिन्हें आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में भेज दिया गया है।

You Might Also Like

बर्फ फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, संचालक की मौत

जेपीएल में ’टेक्निकल कनक्लेव टेक्सप्लोरेशन’ का आयोजन

अब सीधे किसानों के खाते में जाऐगा भू-अर्जन का मुआवजा

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राही वंचित नहीं होना चाहिए-प्रभारी सचिव

सुशीला देवी की आकस्मिक मृत्यु पर संदेह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज चौथे दिन भी ट्रेलर मालिक संघ की हड़ताल जारी
Next Article सीएएएफ जवान बनकर सरकारी नौकरी देने का दिया ऑफर (छोटा)

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?