NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में 19,436 किसानों ने बेचा धान, 10 लाख क्विंटल से अधिक खरीदी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में 19,436 किसानों ने बेचा धान, 10 लाख क्विंटल से अधिक खरीदी
रायगढ़

जिले में 19,436 किसानों ने बेचा धान, 10 लाख क्विंटल से अधिक खरीदी

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2025 12:13 am
By lochan Gupta December 17, 2025
Share
4 Min Read

किसानों को 25853.30 लाख का भुगतान, 38,230 ऑनलाइन टोकन जारी
19 हजार 578 किसानों की भागीदारी से धान उपार्जन तेज
मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से जिले में उत्साह, धान खरीदी सुचारू
उपार्जन केंद्रों की बेहतर व्यवस्था से किसान संतुष्ट

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी नीति के प्रभाव से रायगढ़ जिले में धान खरीदी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। शासन के निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसानों में उत्साह और संतोष का माहौल है। जिले में 19 हजार 578 किसानों से अब तक कुल 1091317.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 25853.30 लाख रुपये की भुगतान राशि जारी की गई है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले धान उपार्जन केंद्रों का नियमित भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें तथा कोचियों एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखें। यदि धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो नोडल अधिकारी तत्काल संबंधित एसडीएम को सूचित करें, ताकि समय रहते निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। जहां धान उपार्जन केंद्रों में निर्धारित बफर स्टॉक से अधिक धान का संधारण हो गया है, वहां धान उठाव की कार्यवाही तत्काल कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे भंडारण की समस्या न हो और खरीदी कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सके। इसके साथ ही उन्होंने धान विक्रय कर चुके किसानों का रकबा समर्पण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बता दें कि कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे है, जिससे किसानों को सहुलियत मिल रही है और धान खरीदी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अवैध धान परिवहन और भंडारण पर 126 कार्रवाइयां, 28,887.20 क्विंटल धान जब्त
प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अब तक 126 मामलों में कार्रवाई करते हुए 28,887.20 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। धान उपार्जन के साथ-साथ रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। जिले में अब तक 9,100 कृषकों द्वारा कुल 859.37 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है, जिसे प्रशासनिक रिकॉर्ड में विधिवत दर्ज किया गया है।
बुधवार के लिए 1,48,776.10 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य
बुधवार के लिए जिले में 1,48,776.10 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों की सुविधा के लिए अब तक 38,275 ऑनलाइन टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिससे निर्धारित तिथि पर बिना अव्यवस्था के धान विक्रय संभव हो पा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में छाया, पेयजल, बैठने, तौल एवं त्वरित भुगतान जैसी व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान-केन्द्रित नीतियों एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की है।

You Might Also Like

समजिक भवन निर्माण के लिए वित्त मंत्री से मिला भोजपुरी समाज

8 अंडो से निकले नन्हें सांपो को मिला नया जीवन

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा आदिवासी बाहुल्य धर्मजयगढ़ क्षेत्र!

आर.एल. हॉस्पिटल में 13 जून को साइटिका स्पेशिलिस्ट डॉ हर्षित गोयनका रहेंगे उपलब्ध

पूंजीपथरा पुलिस ने गुम हुए बालक को परिजनों के सुपुर्द कर लौटाई खुशियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा के ग्राम खम्हार में पुलिस ने लगाई जन चैपाल
Next Article योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे – सीईओ जिला पंचायत

खबरें और भी है....

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
नाबालिग से किराए के मकान में रेप
चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात
ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?