रायगढ़। नगर की सुप्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर के पुजारी स्व.जयराम शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती रामकली शर्मा का आज 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पत्रकार महेश शर्मा, स्व.दिनेश शर्मा और स्व. राजेश शर्मा (ज्ञानी) की माताश्री थी। वे अरविंद कुमार शर्मा (एलआईसी) की ताई और स्वामी शर्मा व वैभव शर्मा (जॉनी) की दादी थी। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके मंदिर चौक स्थित निवास स्थान से निकाली गई, और कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें परिवार-रिश्तेदारों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।



