NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धौराभाठा में संपन्न हुई जेपीएल की जनसुनवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धौराभाठा में संपन्न हुई जेपीएल की जनसुनवाई
रायगढ़

धौराभाठा में संपन्न हुई जेपीएल की जनसुनवाई

गारे पेलमा-सेक्टर 1 कोयला खान के लिए हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई, क्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं अंचल के समग्र विकास को मिलेगी तेजी

lochan Gupta
Last updated: December 8, 2025 11:59 pm
By lochan Gupta December 8, 2025
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिन्दल पॉवर लिमिटेड को आवंटित कोयला खान गारेकृपेलमा सेक्टर 1 के लिए तमनार के धौंराभाठा में साप्ताहिक बाजार स्थल पर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने परियोजना का भरपूर समर्थन किया। बड़ी संख्या में उमड़े लोगों ने विश्वास जताया कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और यह प्रोजेक्ट तमनार और रायगढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
गारेकृपेलमा कोल बियरिंग एरिया की सेक्टरकृ1 खान का आवंटन भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिंदल पॉवर लिमिटेड को किया गया है। इस परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जनसुनवाई का आवेदन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में दिया गया था। प्रस्तावित परियोजना की जनसुनवाई के लिए मंडल द्वारा 8 दिसंबर 2025 की तारीख तय की गई थी। सोमवार को ग्राम धौराभाठा में सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शुरू हुई। इसमें आसपास के सभी गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे। सीईसीबी द्वारा जनसुनवाई के दौरान शासन द्वारा तय सभी मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी थी। अतिरिक्त कलेक्टर अपूर्व टोप्पो एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय के नरेन्द्र सिंह मालवीय के पर्यवेक्षण में तय समय पर जनसुनवाई शुरू हुई। रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम सहित नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ पुलिस के जवानों ने कानून-व्यवस्था की कमान संभाली। जनसुनवाई के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जिंदल समूह ने तमनार सहित पूरे रायगढ़ जिले के समग्र विकास में पूरा योगदान दिया है। कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कई विकास कार्य कराए हैं। इनमें ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों से लेकर अधोसंरचना विकास के कार्य तक शामिल हैं। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है और पूरा क्षेत्र इससे लाभान्वित हो रहा है। कंपनी ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी बेहतर प्रयास किए हैं। सेक्टर 1 खान शुरू होने से इसमें और भी इजाफा होगा। जनसुनवाई के दौरान सभी प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए एक स्वर में इस परियोजना का समर्थन किया। इससे पहले जिंदल पॉवर लिमिटेड की ओर से कंसलटेंट ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह इसके पूर्ण होने से औद्योगिक विकास और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने परियोजना के फायदों के बारे में ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी। इस दौरान परियोजना प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग जनसुनवाई में हिस्सा लेने पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई शाांतिपूर्ण तरीके से जनसमर्थन के साथ सफल रही। हालांकि कुछ तत्वों ने ग्रामीणों को दिग्भ्रमित कर प्रक्रिया को असफल करने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस की चाककृचौबंद व्यवस्था के कारण उनकी यह कोशिश असफल रही और जनसुनवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी। जिंदल पॉवर लिमिटेड ने इस अवसर पर क्षेत्र के सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग की वजह से ही यह संभव हो सका। कंपनी द्वारा कहा गया कि जिंदल समूह अंचल के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह प्रोजेक्ट सफल होने से निश्चित तौर पर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने कुछ नीहित स्वार्थी तत्वो के प्रभाव में आ कर जनसुनवाई का विरोध किया, कुछ लोग पीठासीन अधिकारी के बार बार बुलाने पर भी जनसुनवाई स्थल पर नही गए। जनसुनवाई के दौरान जिंदल की ओर से कार्यपालिक उपाध्यक्ष संजीव चौहान, महाप्रबंधक जनसंपर्क हेमंत वर्मा, सहायक महाप्रबंधक पारस पाठक, प्रफुल्ल सतपथी, प्रबंधक अशोक शर्मा, उपमहाप्रबंधक अमित सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। जिन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कंपनी उनके हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेगी। साथ ही ग्रामीणों को साथ में लेकर कार्य करेगी।

You Might Also Like

श्रीलंका में जिंदल पावर के क्वालिटी सर्किल टीम ने हासिल किया गोल्ड अवार्ड

पीएम आवास की प्रगति देखने फील्ड निरीक्षण में पहुंचे सीईओ

बेसबॉल स्टिक से युवक पर हमला, दो किशोर सहित तीन गिरफ्तार

सडक़ हादसा में बाईक सवार युवक की मौत

जेपीएल को आबंटित गारे पेल्मा सेक्टर वन के लिए ग्राम सभा अनापत्ति देने प्रशासन ने लिखा पत्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑनलाइन टोकन से किसानों को धान बेचना हुआ आसान
Next Article संस्कारयुक्त शिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रसार का संकल्प

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?