NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 17 दिसंबर पेशनर्स दिवस पर निकलेगा पेंशनर्स सम्मान रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 17 दिसंबर पेशनर्स दिवस पर निकलेगा पेंशनर्स सम्मान रैली
रायगढ़

17 दिसंबर पेशनर्स दिवस पर निकलेगा पेंशनर्स सम्मान रैली

अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

lochan Gupta
Last updated: December 7, 2025 11:26 pm
By lochan Gupta December 7, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन प्रांतीय निकाय रायपुर ने सभी जिला शाखाओ को 17 दिसंबर राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी तारतम में जिला शाखा रायगढ़ की आवश्यक बैठक अभियंता भवन रायगढ़ में जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में पेंशनर दिवस आयोजन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में केंद्र सरकार के जारी टी.आर. क्यू. में जिन शब्दों का उल्लेख किया गया है वित्त अधिनियम 2025 में जिस तरह के प्रावधान जोड़े गए हैं, इस पर चर्चा हुई तथा पाया गया कि यह सब सब पेंनशरो के हित विरुद्ध हैं।
राज्य सरकार द्वारा पेंनशरो के जायज हक की अनदेखी की जा रही है, मोदी की गारंटी नहीं लागू की जा रही है इससे पेंनशरो का आर्थिक नुकसान हो रहा है. इन मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई तथा अपनी चिंता से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को अवगत कराने हेतु ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया. बैठक में रेल टिकट में कोरोना अधिभार को समाप्त कर दिया गया है लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रियायत को चालू नहीं किया गया है. इस पर आवश्यक कार्यवाही करने तथा रायगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ष्सियान सदनष् बनाए जाने के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी एवं महापौर से भेंट करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के अवसर परष् पेंशनर्स सम्मान रैली ष् निकलने का भी निर्णय लिया गया. यह रैली आधुनिक भारत के विकास में योगदान देने वाले पेंशनरों तथा पेंशन भोगियों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले डी. एस. नकारा को समर्पित होगा. पेंशनर सम्मान रैली में केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं अन्य सभी संवर्ग के पेंनशरो को आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक पी बाकला अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव आर. एन. साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव,उपाध्यक्ष साथी के के स्वर्णकार,साथी रवि गुप्ता, साथी यू आर पटेल सहित वरिष्ठ साथी बी पी घिल्ले,साथी गोकुल प्रसाद पटेल, साथी गणेश मिश्रा,साथी अमृतलाल हिमधर,साथी लक्ष्मी प्रसाद कोंध, साथी रामगोपाल शुक्ला,साथी हिलारियुस लकड़ा, साथी बी आर सोनी, साथी नीलमणि पाणिग्राही, साथी कृष्ण शरण सिंह ठाकुर, साथी समीर कुमार बोस,साथी विद्याधर बरेठ, साथी निराकार चौहान आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे. 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस पर पेंशनर्स सम्मान रैली को व्यापक रूप से सफल बनाने के संकल्प के साथ बैठक समाप्त हुआ।

You Might Also Like

पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल में हुए विविध कार्यक्रम

प्रभावितों के बहाने विकास विरोधी राजनीति करने आए पीसीसी अध्यक्ष बैज-संजय अग्रवाल

स्टेशन का दोनों टिकट वैंडिग मशीन खराब

स्थापना दिवस के साथ लारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनटीपीसी का स्वर्ण जयंती समारोह

पारसनाथ, झारखंड अधिवेशन में संबंध समन्वय समिति का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिला सुधा अग्रवाल को

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रूपडेगा में लैलूंगा पुलिस का जन चौपाल, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कियासीधा संवाद
Next Article भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?