रायगढ़. शनिवार को ग्राम हर्राडीह में महुआ पेड़ पर एक अज्ञात युवक की फांसी पर लटकती लाश ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया, जिससे पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसकी शिनाख्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस संबंध में मली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडीह बगधरी टिकरा के पास महुआ पेड़ पर एक अज्ञात युवक की लाश फांसी पर लटकते हुए ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए, इसके बाद किसी ने घटना की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दिया, जिससे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक का उम्र लगभग 25 साल के आसपास है। वहीं पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया उक्त युवक की मौत फांसी लगाने से हुई, लेकिन अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा।
महुआ पेड़ में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस



